{"_id":"606a8ec467ac50097d72634d","slug":"after-akshay-kumar-ram-setu-45-junior-artistes-test-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"'राम सेतु' फिल्म के 45 जूनियर आर्टिस्ट कोरोना संक्रमित, टली अक्षय के फिल्म की शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'राम सेतु' फिल्म के 45 जूनियर आर्टिस्ट कोरोना संक्रमित, टली अक्षय के फिल्म की शूटिंग
Mon, 05 Apr 2021 10:11 AM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:11 AM IST
सार
राम सेतु के लिए काम कर रहे 45 जूनियर आर्टिस्ट के कोरोना की चपेट में
सभी कोरोना संक्रमितों को तुरंत क्वारंटीन कर दिया गया
5 अप्रैल को 100 लोग राम सेतु के सेट पर अपना काम शुरू करने वाले थे
विज्ञापन
अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के बाद फिल्म राम सेतु के लिए काम कर रहे 45 जूनियर आर्टिस्ट के कोरोना की चपेट में आ गए हैं। रिपोर्ट आते ही सभी कोरोना संक्रमितों को तुरंत क्वारंटीन कर दिया गया है। इस बात की जानकारी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज (FWICE) के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने दी है।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने कहा, 'रामसेतु की शूटिंग पूरी सुरक्षा के साथ की जा रही थी। ये बेहद दुखद है कि फिर भी 45 जूनियर आर्टिस्ट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया है।' फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।
विज्ञापन
साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि 'हाल ही में कुछ दिन पहले सभी आर्टिस्ट का कोरोना टेस्ट करवाया गया था। जो लोग इस टेस्ट में निगेटिव नहीं आए थे उन्हें आइसोलेट कर दिया था और यहां तक कि राम सेतु प्रोड्यूसर्स के द्वारा उन्हें पेमेंट भी दी गई थी। साथ ही अगर कोई सेट पर अच्छा महसूस नहीं करता था तो उसे तुरंत आइसोलेट कर दिया जाता था। बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा संख्या में पीपीई किट भी रामसेतु के सेट पर मिलेगी। लाखों रुपए सिर्फ कोरोना टेस्ट और आइसोलेश पर खर्च कर दिए गए हैं।'
विज्ञापन
बीते दिन अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके जानकारी दी है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने लिखा, 'मैं सभी को सूचित कर देना चाहता हूं कि इसी सुबह मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं। सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मैंने अपने आप को तुरंत आइसोलेट कर लिया गया है। अपने घर पर ही मैं क्वारंटाइन हूं और सभी चिकित्सकीय सावधानियों का ध्यान रख रहा हूं। मैं सभी से अनुरोध करना चाहूंगा कि हाल ही में जो भी मेरे संपर्क में आया हो वह खुद भी जाकर अपना परीक्षण करवा ले। मैं जल्द ही वापस काम पर लौटूंगा।'