फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After acting and singing now Amitabh Bachchan has started painting

उम्र के इस पड़ाव में अब अमिताभ ने शुरू किया ऐसा काम, एक्टिंग-गायकी छोड़ कर रहे ये

Sun, 25 Feb 2018 07:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Feb 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
After acting and singing now Amitabh Bachchan has started painting
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की गिनती मल्टीटैलेंटेड कलाकारों में होती है। एक्टिंग-सिंगिंग-कविताओं के बाद अब बिग बी ने अपने ऐसे फन से फैंस का परिचय कराया जिसे आजतक उन्होंने छिपा रखा था। उम्र के इस पड़ाव में भी अमिताभ का कला के प्रति समर्पण देखते ही बनता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन




हाल ही में अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी नई कला का परिचय दिया। बिग बी ने मिट्टी के बने हाथी पर पेंटिंग करते हुए अपने पिता की कविता की चंद पंक्तियां लिखी हैं बताया जा रहा है कि ये हरित वातावरण के समर्थन में अमिताभ की अनोखी पहल है।

After acting and singing now Amitabh Bachchan has started painting
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमे वे अपनी अगली फिल्म के लिए ‘बडुम्बा’ गाने की रिकॉर्डिंग करते नजर आए थे। दरअसल अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘102 नॉट आउट’ के लिए एक रैप गाना गाया है। खास बात यह है कि उन्होंने ही इस गाने का संगीत भी तैयार किया है।

‘102 नॉट आउट’ की बात करें तो आपको बता दें कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक 102 साल के बूढ़े इंसान का किरदार निभा रहे हैं जो कि 75 साल के ऋषि कपूर के पिता बने हैं। फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है। फिल्म 4 मई को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed