फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aftab Shivdasani speak out on adult comedy

'अपने बच्चों को समझाऊंगा, किन परिस्थितियों मुझे 'पोर्न स्टार' बनना पड़ा'

Thu, 14 Jan 2016 12:11 PM IST
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
Aftab Shivdasani speak out on adult comedy

आफताब शिवदासानी अपनी रिलीज को तैयार सेक्स कॉमेडी के लिए चर्चा में हैं, मगर यह भी खबर है कि उनकी पत्नी इस बात से नाखुश हैं। आफताब भी मानते हैं कि सेक्स कॉमेडी में वे उतने सहज नहीं हैं जितना लोग मान रहे हैं। उनकी जिंदगी का एक पक्ष अध्यात्म से जुड़ा है लेकिन विडंबना है कि आने वाली फिल्म में वह पोर्न स्टार का रोल निभा रहे हैं।

विज्ञापन


बॉलीवुड में जो ठप्पा लग गया, उसे छुड़ा पाना आसान नहीं होता। चाइल्ड आर्टिस्ट से ऐक्टिंग करिअर शुरू करने वाले आफताब शिवदासानी ऐसे ही संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने सेक्स कॉमेडी ग्रैंड मस्ती क्या की, उसके बाद उनके पास वैसे ही ऑफर आने लगे। नतीजा यह कि अब उनकी दूसरी सेक्स कॉमेडी इस महीने रिलीज को तैयार है। इसके बाद उनकी तीसरी फिल्म भी सेक्स कॉमेडी होगी!
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो आफताब की पत्नी निन दुसांज को पति का एक के बाद एक सेक्स कॉमेडी में दिखना रास नहीं आया है। दोनों की पिछले साल शादी हुई है। पत्नी की नाराजगी की खबरें आने पर आफताब ने मीडिया में यहां तक कहा है कि उन्होंने सेक्स कॉमेडी की स्क्रिप्ट पर पत्नी से बात कर ली थी। उल्लेखनीय है कि तुषार कपूर के साथ जोड़ी वाली इस फिल्म में आफताब एक पोर्न स्टार की भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आफताब की पत्नी बहुत आध्या‌त्‍मिक हैं, उनका क्या सोचना है

Aftab Shivdasani speak out on adult comedy

सूत्रों की मानें तो करिअर की डूबी नाव को उबारने के लिए एडल्ट कॉमेडी करने वाले आफताब खुद सेक्सी ठप्पे वाली छवि से थोड़ा असहज हैं। यही वजह है कि जब आप उनसे सेक्स कॉमेडी से जुड़े अनुभवों पर बात करते हैं तो वह घुमाफिरा कर सिर्फ कहानी पर आ जाते हैं। वह बार-बार समझाने की कोशिश करते हैं कि जो वह कर रहे हैं, केवल एक किरदार है। एडल्ट कॉमेडी से इतर वह मीडिया में अपनी जिंदगी में आध्यात्म के महत्व को लेकर काफी बातें कर रहे हैं। जिसका सीधा मतलब है कि आफताब बताना चाहते हैं, उनकी जिंदगी के और भी पक्ष हैं।

हाल में एक मीडिया इंटरव्यू में आफताब ने विस्तार से बताया कि कैसे फिल्मों में नाकामियां मिलने के बाद वह शराब या नशीली दवाओं के बजाय अध्यात्म की शरण में गए। जबकि उन दिनों वह बहुत परेशान और अकेले थे। आफताब का दावा है कि वह अपनी जिंदगी में संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा, ‘अध्यात्म ने मेरी जिंदगी बदली। जब मैं बहुत सारी तकलीफों से गुजर रहा था तब बिल्कुल अकेला था। तब मैंने बौद्ध धर्म को लेकर बहुत सारी किताबें पढ़ीं और मेरे मन को शांति मिली। मैं धर्मशाला गया और दलाई लामा से मिला। वहां से मैं थाईलैंड भी गया और बौद्ध धर्म की शिक्षाओं से अपना खोया आत्मविश्वास वापस पाया।’

आफताब का कहना है कि अपनी इसी आध्यात्मिक यात्रा के दौरान उनकी जिस खूबसूरत व्यक्ति से मुलाकात हुई, वही बाद में उनकी पत्नी बनीं। निन के बारे में आफताब का कहना है, ‘वह बहुत आध्यात्मिक हैं और हमारी थोड़ी-सी मुलाकातें प्यार में बदल गईं।’ आफताब के अनुसार पत्नी ने उनके जीवन को बहुत संतुलित बनाया है। वह कहते हैं कि निन उनके फिल्मी जीवन की वजह से उनकी तरफ आकर्षित नहीं हुई। इन बातों के बावजूद निन के बारे में आई खबरों ने आफताब को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।

ऐसी फिल्म करने से हीरो के परिवार वालों पर क्या असर पड़ता है?

Aftab Shivdasani speak out on adult comedy

क्या एडल्ट स्टार जैसी छवि ही आफताब की असली पहचान है? उनका कहना है, ‘जितना आप सोचते हैं, सेक्स कॉमेडी में मैं उतना कंफर्टेबल नहीं हूं।’ आफताब के अनुसार, ‘मैं एक पारंपरिक परिवार से हूं मगर जो बहुत कट्टर नहीं है और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा है। मेरे माता-पिता और पत्नी मुझ पर पूरा भरोसा करते हैं। खुद अगर मैं किसी बात को करने में सहज नहीं हूं तो मना कर देता हूं और अगर करता हूं तो पूरे दमखम से करता हूं।’

वह यह मानने को भी तैयार नहीं कि जब उनके बच्चे होंगे तो पिता को ऐसी फिल्में देख कर क्या कुछ गलत नहीं सोचेंगे? वह कहते हैं, ‘मैं बहुत लंबा प्लानिंग नहीं करता। जब मेरे बच्चे होंगे तो मैं उन्हें समझाऊंगा कि फलां-फलां परिस्थिति में फलां-फलां काम किया। जिससे उनके सामने तस्वीर साफ रहे, उन्हें सच्चाई मालूम रहे और किसी के सामने झिझक न महसूस हो।’

बातचीत में वह यह साफ कर देते हैं कि भविष्य में जब वह किसी फिल्म का निर्माण करेंगे तो वह यूनिवर्सल ऑडियंस के लिए होगी। वह एडल्ट फिल्म नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed