फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Adnan Sami Fondly Remembers Late Singer Asha Bhosle Says I would Not Miss Her She Still Lives Here By Her Art

Adnan Sami: ‘मैं उनको मिस नहीं करता’, आशा भोसले के लिए ऐसा क्यों बोले अदनान सामी? कहा- ‘उनको कॉल करके बात…’

Thu, 07 May 2026 08:44 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 07 May 2026 08:44 AM IST
सार

Adnan Sami On Asha Bhosle: अदनान सामी ने आशा भोसले के साथ अपने पारिवारिक संबंधों को याद किया। जानिए आखिर क्यों अदनान ने कहा कि वो दिवंगत आशा भोसले को मिस नहीं करते हैं…

विज्ञापन
Adnan Sami Fondly Remembers Late Singer Asha Bhosle Says I would Not Miss Her She Still Lives Here By Her Art
अदनान सामी और आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले महीने दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से संगीत जगत में गहरा सदमा पहुंचा है। अब गायक व संगीतकार अदनान सामी ने भी आशा भोसले को याद किया है। उन्होंने अपने जीवन में आशा भोसले के महत्व को बताया और कहा कि उनकी विरासत पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी। हालांकि, इस दौरान अदनान सामी ने कहा कि मुझे उनकी कमी महसूस नहीं होगी।

विज्ञापन

अपनी कला के जरिए वो हमेशा जीवित रहेंगी
एएनआई से बातचीत करते हुए अदनान सामी ने आशा भोसले को याद करते हुए कहा कि मुझे उनकी कमी महसूस नहीं होगी। मेरे लिए वो आज भी यहीं जिंदा हैं। बस एक ही कमी है कि मैं उन्हें फोन पर बात नहीं कर सकता। न ही उनके साथ गा सकता हूं। न ही उनके साथ परफॉर्म कर सकता हूं।

विज्ञापन


जहां तक उनके व्यक्तित्व और उनकी आत्मा की बात है, वो हमेशा यहीं जीवित रहेंगी। आशा भोसले के साथ अपने परिवार के व्यक्तिगत जुड़ाव के बारे में बात करते हुए अदनान ने कहा कि जैसा कि मेरी बेटी मदीना कहती है, वो मदीना की दादी हैं। वो उन्हें दादी कहकर बुलाती है। उनका महत्व हमारे दिलों में और हमारे परिवार में है। ये हम सबके लिए एक अनमोल धरोहर है। वो अपनी कला और आवाज के जरिए हमेशा जीवित रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Adnan Sami Fondly Remembers Late Singer Asha Bhosle Says I would Not Miss Her She Still Lives Here By Her Art
आशा भोसले और अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया

साझा किया लंदन में आशा भोसले के साथ रिकॉर्डिंग का किस्सा
आशा भोसले के साथ कोलैबोरेशन के दौरान का एक किस्सा साझा करते हुए अदनान सामी ने कहा कि उनके विचार बहुत आधुनिक और प्रगतिशील थे। मैं उनके साथ लंदन में पहली बार रिकॉर्डिंग कर रहा था। मैं लंदन में पला-बढ़ा हूं और वहां की संस्कृति से अच्छे से वाकिफ हूं। यह भारत के कल्चर से अलग है।

हम अपने माता-पिता के दोस्तों को अंकल या आंटी कहकर बुलाते हैं। बड़ों का सम्मान करने का यही हमारा तरीका है। विदेशों में ऐसा नहीं है। मैंने लंदन में उनका परिचय आशा जी कहकर कराया था। मैंने उन्हें बताया कि उनका नाम आशा जी है। जब वह रिकॉर्डिंग रूम में आईं, तो सबने उन्हें आशा जी कहकर ही बुलाया। वह बहुत खुश हुईं। उन्होंने सबके लिए भारतीय स्टाइल की चाय भी बनाई। बाद में मैंने बताया कि मैंने उनके नाम में एक शब्द जोड़ दिया था।

Adnan Sami Fondly Remembers Late Singer Asha Bhosle Says I would Not Miss Her She Still Lives Here By Her Art
दिवंगत गायिका आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया
92 साल की उम्र में हुआ आशा भोसले का निधन
दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन पिछले महीने 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में हो गया था। उनके निधन की वजह कई अंगों का फेल हो जाना था। उनके निधन से संगीत जगत को गहरा सदमा पहुंचा है। मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में हुए उनके अंतिम संस्कार में संगीत और फिल्म जगत के कई दिग्गज शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed