फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   adipurush vfx budget know when technology was not advance so how ramanad sagar ramayan shoot years ago

Adipurush: आदिपुरुष के VFX पर खर्च हुए करोड़ों, तकनीक के अभाव में ऐसे हुई थी रामानंद सागर की रामायण की शूटिंग

Wed, 14 Jun 2023 11:27 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 14 Jun 2023 11:27 AM IST
सार

ओम राउत की आदिपुरुष में प्रभास भगवान राम के किरदार में, कृति सेनन सीता के किरदार में और सैफ अली खान रावण का रोल निभाते नजर आने वाले हैं। 700 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को वीएफएक्स को लेकर ट्रोल किया।

विज्ञापन
adipurush vfx budget know when technology was not advance so how ramanad sagar ramayan shoot years ago
आदिपुरुष, रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बहुचर्चित फिल्म आदिपुरुष को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा जोरों पर चल रही है। जब से इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, तब से लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि जब इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था तब इसपर जमकर बवाल हुआ था। इसके बाद फिल्म के पोस्टर रिलीज हुए तब उनपर भी विवाद गहराया, शिकायतें दर्ज हुईं, फिल्म के वीएफएक्स को घटिया बताया गया। इन सबके बीच मेकर्स ने इसमें जरूरी सुधार किया और आखिरकार यह फिल्म 16 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वीएफएक्स पर काफी रुपये खर्च किए गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि जब वीएफएक्स की इतनी हाई टेक्नोलॉजी नहीं थी तब रामानंद सागर की रामायण में शूटिंग कैसे हुई थी। 

विज्ञापन

वीएफएक्स सुधारने में आई इतनी लगात
ओम राउत की आदिपुरुष में प्रभास भगवान राम के किरदार में, कृति सेनन सीता के किरदार में और सैफ अली खान रावण का रोल निभाते नजर आने वाले हैं। 700 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को वीएफएक्स को लेकर ट्रोल किया। बाद में खबर आई कि इस फिल्म के वीएफएक्स को ठीक करने के लिए मेकर्स का 100 करोड़ रुपया लग गया है।  बता दें कि 1980 के दशक में छोटे पर्दे पर रामानंद सागर की रामायण एक बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। उस समय टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस भी नहीं थी और शो का बजट भी काफी कम था, इसके बावजूद यह शो अपनी तगड़ी स्टार कास्ट की वजह से लोगों के बीच बहुत पॉपुलर हुआ था। 

इसे भी पढ़ें- Kareena Kapoor: करीना कपूर ने बेहद खास अंदाज में की पति सैफ की तरीफ, फैंस को याद आई 'कभी खुशी कभी गम' की 'पू'

विज्ञापन
विज्ञापन

रामानंद सागर की रामायण की ऐसे हुई थी शूटिंग
रामायण में युद्ध वाले सीन को लेकर एकबार रामानंद सागर के बेटे ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि टेक्नोलॉजी के आभाव में जुगाड़ से शूटिंग हुई थी। उन्होंने बताया था कि अगर हमें सुबह का सीन शूट करना होता था तो लड़कियां जलाते थे, उससे जो धुआं निकलता था उसे कुहासे को रूप में इस्तेमाल करते थे। इसके अलावा भगवान शिव के सीन के लिए एक्टर के बैकग्राउंड में एक स्क्रीन रखा था, जिसमें अलग-अलग ग्रहों का स्लाइड शो चलता था। इसमें दिखाए गए युद्ध में युद्ध के सीन में तीर का उड़ना और बिजली का चमकना स्पेशल इफेक्ट्स जेनरेटर (SEG 2000) की मदद से शूट किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed