फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   adipurush mukesh khanna accuses makers of inflating box office collections he demands proof

Adipurush: 'यह कोई वास्तविक कमाई नहीं है...', अब मुकेश खन्ना ने आदिपुरुष की कमाई के आंकड़ों पर उठाया सवाल

Thu, 22 Jun 2023 01:45 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 22 Jun 2023 01:45 PM IST
सार

अभी भी फिल्म ने अपने बजट के हिसाब का भी कलेक्शन नहीं किया है। अब मुकेश खन्ना ने इसके आंकड़ों पर आपत्ति जताई है।

विज्ञापन
adipurush mukesh khanna accuses makers of inflating box office collections he demands proof
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष 16 जून को रिलीज हुई और वही हुआ जिसका डर था। फिल्म के टीजर और ट्रेलर पर लोगों के खूब नेगेटिव रिएक्शंस आए थे। अब फिल्म रिलीज के बाद ये सिलसिला बरकरार है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग की बदौलत बंपर ओपनिंग की, लेकिन अब इस फिल्म की कमाई तेजी से घटती हुई नजर आ रही है। अब अभिनेता मुकेश खन्ना इस फिल्म के कलेक्शन पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि आंकड़ों की वास्तविकता का प्रमाण कहां है। 

विज्ञापन
Trending Videos

वास्तविक प्रमाण कहां है
दरअसल आदिपुरुष दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर छह दिनों में अपनी झोली में लगभग 348.90 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। लेकिन अब इस फिल्म का कलेक्शन गिरता नजर आ रहा है। लेकिन अभी भी फिल्म ने अपने बजट के हिसाब का भी कलेक्शन नहीं किया है। अब मुकेश खन्ना ने इसके आंकड़ों पर आपत्ति जताई है। मुकेश खन्ना ने पहले भी आदिपुरुष पर प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। अब एक नए बयान में वह अब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर सवाल उठा रहे हैं। महाभारत अभिनेता ने कहा, वो आंकड़े दिखा रहे हैं। आंकड़ों का वास्तविक प्रमाण कहां है? वो सिर्फ बॉक्स ऑफिस को लेकर जुनूनी हैं। यह कोई वास्तविक कमाई नहीं है। उन्होंने कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।'


इसे भी पढ़ें- Yash: परिवार के साथ कुलदेवता के मंदिर पहुंचे यश, 'रामायण' पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जल्द करूंगा बड़ा ऐलान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आदिपुरुष टीम को सिखाएं सबक
मुकेश खन्ना ने कहा, 'मुझे लगता है कि सांसदों और जनता को टीम को कड़ा संदेश देना चाहिए कि आप लोगों की धार्मिक भावनाओं से नहीं खेल सकते। हिंदू धर्म में लचीलापन है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप कुछ भी करें। मुझे लगता है कि लोगों को एक साथ आना चाहिए और उन्हें सबक सिखाना चाहिए। डरने की कोई बात नहीं है। कल को कोई अन्य फिल्म निर्माता ऐसा कुछ करने से पहले सौ बार सोचेगा।'

विज्ञापन

मूर्ख नहीं हैं लोग
इतना ही नहीं, मुकेश खन्ना ने आदिपुरुष निर्माताओं को अज्ञानी भी कहा। उन्होंने कहा, 'हर दशहरे पर गांव में रामलीला होती है। बच्चे जाकर नाटक देखते हैं, उनको क्या लगता है कि बच्चे मूर्ख हैं जो रामायण की कहानी और उसके द्वारा प्रस्तुत मूल्यों को नहीं जानते? निर्माताओं ने लोगों को मूर्ख और अज्ञानी मान लिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed