फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Addinath Kothare confirms he is playing Bharat in Nitesh Tiwari Ramayana

Ramayana: आदिनाथ कोठारे ने की पुष्टि, नितेश तिवारी की रामायण में निभाएंगे भरत की भूमिका

Wed, 23 Jul 2025 06:14 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 23 Jul 2025 06:14 PM IST
सार

Nitesh Tiwari Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म में अब भरत की भूमिका को लेकर एक खास जानकारी आई है।

विज्ञापन
Addinath Kothare confirms he is playing Bharat in Nitesh Tiwari Ramayana
आदिनाथ कोठारे - फोटो : इंस्टाग्राम@adinathkothare

विस्तार

फिल्म 'रामायण भाग 1' में रणबीर कपूर, यश, सनी देओल और साई पल्लवी जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। हाल ही में मराठी अभिनेता आदिनाथ कोठारे ने बताया कि वे वह इस फिल्म में भरत का किरदार निभाएंगे।
विज्ञापन

 

आदिनाथ का खुलासा
बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान आदिनाथ ने कहा, "यह मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है। यह भारत में बनी सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है और दुनिया की भी। मुझे इस फिल्म में काम करने का मौका देने के लिए मैं मुकेश छाबड़ा, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा का आभारी हूं। उन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे भरत जैसे महत्वपूर्ण किरदार की जिम्मेदारी दी।" उन्होंने आगे कहा, "यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है। इसकी भव्यता को करीब से देखना मेरे लिए बहुत खास है। यह अनुभव ऐसा है, जो कोई फिल्म स्कूल नहीं सिखा सकता।" 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Addinath M Kothare (@adinathkothare)


विज्ञापन
विज्ञापन

आदिनाथ कोठारे
आदिनाथ मराठी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता हैं। उनकी कुछ चर्चित फिल्में 'पानी', 'अवताराची गोष्ठ', 'नीलकंठ मास्टर' और 'चंद्रमुखी' हैं। 'रामायण भाग 1' में वह भरत की भूमिका में नजर आएंगे।
 
विज्ञापन

फिल्म रामायण
रामायण दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग 2026 की दिवाली पर और दूसरा भाग 2027 में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में रणबीर कपूर- भगवान राम, यश- रावण, साई पल्लवी- सीता, रवि दुबे- लक्ष्मण और सनी देओल- हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में लारा दत्ता, शीबा चड्ढा और अरुण गोविल भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का संगीत एआर रहमान और हंस जिमर मिलकर बना रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Neetu Kapoor: नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी दिखीं साथ..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed