फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actresses surekha sikri said not given strong characters after one age

अभिनेत्रियों को एक उम्र के बाद दमदार किरदार नहीं दिए जाते: सुरेखा सीकरी

Sun, 07 Oct 2018 03:01 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Sun, 07 Oct 2018 03:01 PM IST
विज्ञापन
Actresses  surekha sikri said  not given strong characters after one age
surekha sikri

अदाकारा सुरेखा सीकरी का कहना है कि लेखकों और फिल्मकारों को बुजुर्ग महिला अभिनेत्रियों को मजबूत किरदार देने चाहिए। दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं अदाकारा का मानना है कि अभिनेत्रियों को एक उम्र के बाद दमदार किरदार नहीं दिए जाते। यह पितृसत्तात्मक दुनिया है इसलिए फिल्मों में पुरुषों के किरदार अधिक होते हैं।

विज्ञापन


बुजुर्ग महिला अभिनेत्रियों को भी अधिक किरदार दिए जाने चाहिए। मेरी उम्र के लोगों को फिल्मों में पहले केवल नाम के लिए लिया जाता था लेकिन अब चीजें बदल रही हैं। साथ ही सीकरी ने कहा कि कुछ अपवादों को छोड़ दें तो अब भी दादी नानी के किरदार एक विचारधारा के अनुरूप ही लिखे जाते हैं। उनमें कुछ भी नया नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में चीजें बदली हैं ;जो कि अच्छा है लेकिन अधिक नहीं। सलीम लंगड़े पे मत रोए  जैसी फिल्मों और धारावाहिक बालिका वधू में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाली अदाकारा ने कहा कि सिनेमा के लिए उनका प्रेम ही है जो उन्हें सेट शूटिंग पर जाने के लिए उत्साहित रखता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा मुझे कैमरे के आगे अभिनय करने में मजा आता है। अभिनय एक ऐसी चीज है जो मैं उम्रभर करूंगी। अदाकारा की आगामी फिल्म 'बधाई हो' है। फिल्म में उनका किरदार परिवार की मुखिया का है।' बधाई हो' की कहानी एक ऐसे सामाजिक मुद्दे पर आधारित है जिसे धब्बा समझा जाता है। फिल्म में आयुष्मान खुराना सान्या मल्होत्रा नीना गुप्ता गजराज राव जैसे कलाकार भी हैं। इसमें आयुष्मान की मां बनी नीना गुप्ता गलती से गर्भवती हो जाती हैं। निर्देशक अमित शर्मा की यह फिल्म 19 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed