{"_id":"5a32ada04f1c1bd9798c28ed","slug":"actress-zaira-wasim-mother-do-not-want-to-file-a-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री जायरा वसीम की मां नहीं दर्ज कराना चाहती हैं शिकायत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिनेत्री जायरा वसीम की मां नहीं दर्ज कराना चाहती हैं शिकायत
एजेंसी / नई दिल्ली
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
जायरा वसीम
- फोटो : twitter
विमानन कंपनी विस्तारा ने उड्डयन नियामक डीजीसीए को सूचित किया है कि अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ के मामले में उनकी मां शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहती हैं। यह जानकारी एयरलाइन के एक सूत्र ने दी।
विज्ञापन
इस सप्ताह की शुरुआत में एयरलाइन ने डीजीसीए को अपनी अंतिम जांच रिपोर्ट में इस बारे में सूचित किया था। 9 दिसंबर को फ्लाइट में हुई इस घटना के बाद विकास सचदेव को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार अपनी अंतिम रिपोर्ट में एयरलाइन ने कहा है कि जब एयरलाइन क्रू ने उनसे पूछा तो सामने आया कि अभिनेत्री की मां शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहती हैं।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट के बारे में प्रतिक्रिया देने के लिए एयरलाइन के प्रवक्ता उपलब्ध नहीं थे। दूसरी ओर इस मामले में 17 वर्षीय जायरा को ट्रोल किए जाने पर अभिनेत्रा कंगना रनौत उनके समर्थन में आगे आई हैं। कंगना ने कहा कि लोगों को अपनी तरफ से फैसला करना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने इस घटना को शेयर करने के लिए जायरा की हिम्मत की सराहना की।