{"_id":"61bb377f2bf92073f33d631a","slug":"actress-urfi-javed-trolled-on-social-media-for-her-outfit","type":"story","status":"publish","title_hn":"Urfi Javed: बोल्ड तस्वीरें शेयर करने पर फिर से ट्रोल हुईं उर्फी जावेद, यूजर्स बोले- मच्छरदानी क्यों पहन ली?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Urfi Javed: बोल्ड तस्वीरें शेयर करने पर फिर से ट्रोल हुईं उर्फी जावेद, यूजर्स बोले- मच्छरदानी क्यों पहन ली?
Thu, 16 Dec 2021 06:30 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 16 Dec 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
उर्फी जावेद
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम उर्फी जावेद को सोशल मीडिया यूजर्स ने एक बार फिर ट्रोल किया है। उर्फी को उनके बोल्ड आउटफिट के लिए ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब यूजर्स ने उर्फी जावेद को ट्रोल किया है। वह अक्सर अपने आउटफिट और बोल्ड अवतार को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर रहती हैं।
विज्ञापन
यों कह सकते हैं कि उर्फी जावेद कुछ भी पहनती हैं या फिर नया फैशन ट्राई करती हैं, तो यूजर्स उन्हें आड़े हाथ ले लेते हैं। इससे पहले भी यूजर्स उनसे यह पूछ चुके हैं कि उनको इस तरह छोटे कपड़ों में फोटो शेयर करने में शर्म नहीं आती क्या? लेकिन, इसके बाद भी उर्फी बोल्ड और बिकिनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करना नहीं छोड़ती हैं। उर्फी जावेद की इन तस्वीरों को अब तक 33 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
अब वह ब्लू कलर के ब्रा टॉप पहनने को लेकर ट्रोर्ल्स के निशाने पर हैं। दरअसल उन्होंने ब्लू ब्रा टॉप में अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं जिन पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। उर्फी ने इन तस्वीरों में ब्लू ब्रा के ऊपर व्हाइट नेट पहना हुआ है। एक यूजर ने इस ड्रेस के लिए उनको ट्रोल करते हुए लिखा कि मच्छरदानी पहन ली है क्या? एक अन्य यूजर ने लिखा कि आज मछली पकड़ने वाले जाल में कबूतर फंस गया है। एक अन्य यूजर ने लिखा कितनी गर्मी है उर्फी।