Sajid Khan: नहीं कम हो रहीं साजिद खान की मुश्किलें, मुंबई की एक और एक्ट्रेस ने लगाया मीटू का आरोप
रय्या लबीब के अनुसार वह मुंबई के बांद्रा में एक पांच सितारा होटल में एक पार्टी में साजिद खान से मिली थीं, जहां एक कास्टिंग डायरेक्टर उनकी मुलाकात साजिद से कराई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म निर्देशक साजिद खाद खान की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। एक ओर जहां उन्हें बिग बॉस में अपने खेल की वजह से आलोचना झेलनी पड़ रही है। वहीं घर के बाहर उन पर लगातार मीटू के आरोप लग रहे हैं। इसी क्रम में मुंबई की मॉडल-अभिनेत्री रैय्या लबीब ने साजिद पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मॉडल के मुताबिक यह घटना 10 साल पहले की है।
रय्या लबीब के अनुसार वह मुंबई के बांद्रा में एक पांच सितारा होटल में एक पार्टी में साजिद खान से मिली थीं, जहां एक कास्टिंग डायरेक्टर उनकी मुलाकात साजिद से कराई थी। मॉडल के अनुसार इस मुलाकात में साजिद ने कथित तौर पर उनके स्तनों के आकार के बारे में टिप्पणी की थी। रय्या ने कहा, "उसने मुझसे पूछा कि मेरे स्तन इतने छोटे क्यों हैं और मैंने सप्ताह में कितनी बार सेक्स किया। वह जानना चाहता था कि मैं कितने पुरुषों के साथ सोई थी। वह मेरे स्तनों के आकार से प्रभावित था और उसने मुझसे 15 में कम से कम तीन बार पूछा। यहां तक कि उसने मुझे मुंबई में एक प्रसिद्ध कॉस्मेटिक सर्जन का नाम भी सुझाया।''
Nusrat Jahan: ‘पठान’ के सपोर्ट में उतरीं नुसरत जहां, बोलीं- इन्हें हिजाब से दिक्कत और बिकिनी से भी...
उन्होंने आगे कहा, "मैंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। वे मुंबई में मेरे शुरुआती दिन थे और मैं तब केवल 18 साल की थी। मैं संघर्ष कर रही थी और निर्देशकों और निर्माताओं से इस उम्मीद में मिल रही थी कि किसी प्रोजेक्ट में मुझे काम मिल जाए। यहां सभी को इस स्टेज से गुजरना पड़ता है। मैंने साजिद की बातों पर ध्यान नहीं दिया। कई निर्देशकों ने मुझसे इस तरह की बातें की हैं। मुझे इसकी आदत हो चुकी थी। मैं असम से हूं, इसलिए एक पंजाबी या उत्तर भारतीय लड़की की तुलना में मेरी शारीरिक बनावट अलग है।''
Pathaan: पाकिस्तान तक पहुंची 'बेशर्म रंग' के विवाद की गूंज, पाक एक्टर ने इस गाने से चोरी करने का लगाया आरोप
रैय्या ने कहा, ''बिग बॉस में साजिद खान को देखकर, मुझे 10 साल पुरानी यह घटना याद आ गई और मैंने इसे मीडिया के साथ साझा करने का फैसला किया। मूल रूप से असम की रहने वाली अभिनेत्री रय्या लबीब को निर्देशक मनीष एफ सिंह की फिल्म ग्रीन टेरर में देखा गया था, जो पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद पर आधारित थी। इसके अलावा वह वेलकम टू चेन्नई नामक एक फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। रैय्या जल्द ही ओटीटी पर एक एडल्ट कॉमेडी वेब सीरीज तंदूरी भाभी में भी नजर आने वाली हैं।
Avatar The Way of Water Day 1: स्पाइडरमैन नो वे होम से आगे निकली अवतार 2, हिंदी दर्शकों ने दिया जबर्दस्त प्यार