फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने इस साल रिलीज हुई सारी हॉलीवुड फिल्मों से कहीं ज्यादा ओपनिंग भारत में रिलीज के अपने पहले ही दिन ले ली है। देश में इस साल रिलीज हुई फिल्मों में ये फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ को भी पीछे छोड़ चुकी है। सिर्फ हॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने पहले दिन की कमाई के मामले में भी अब तक रिलीज हुई सारी फिल्मों में नया रिकॉर्ड बनाते हुए नंबर दो की पोजीशन हासिल कर ली है। यहां यह गौर करने लायक है कि इस सीरीज की पिछली फिल्म ‘अवतार’ भारत में रिलीज हुई फिल्मों की पहले दिन की कमाई के टॉप 10 फिल्मों में भी शामिल नहीं हो पाई थी।
Avatar The Way of Water Day 1: स्पाइडरमैन नो वे होम से आगे निकली अवतार 2, हिंदी दर्शकों ने दिया जबर्दस्त प्यार
फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ को लेकर दर्शकों के बीच बनी उत्सुकता ने अपना रंग दिखा दिया है। पहले दिन के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने भारत में रिलीज के पहले दिन 41 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। फिल्म के अंग्रेजी संस्करण ने सबसे ज्यादा कमाई 21.70 करोड़ रुपये पहले दिन की। हिंदी संस्करण का नंबर दूसरा रहा और इसने पूरे देश में कुल 11.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। फिल्म ने तेलुगू में पांच करोड़ रुपये, तमिल में 2.5 करोड़ रुपये और मलयालम में करीब 30 लाख रुपये की कमाई की है।
Year Ender 2022 Netflix: आलिया भट्ट बनीं ओटीटी क्वीन, ट्रेलर में मोनिका नंबर 1, साउथ में बाजी इस फिल्म ने मारी
पहले वीकएंड में ही 100 करोड़
शुक्रवार का दिन कार्यदिवस होने के बावजूद फिल्म को मिली इस सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए लगता है कि फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ पहले वीकएंड में ही सौ करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लेगी। इसके पहले रिलीज हुई इस सीरीज की पहली फिल्म ‘अवतार’ ये आंकड़ा हफ्ते भर में पूरा कर पाई थी। ‘अवतार’ की ओपनिंग भी भारत में इतनी नहीं हो पाई थी कि इसकी गिनती देश में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों की पहले दिन की कमाई की टॉप 10 फिल्मों में हो सके।
‘स्पाइडरमैन नो वे होम’ को पीछे छोड़ा
हॉलीवुड फिल्मों की पहले दिन कमाई की टॉप 10 सूची में पहले नंबर पर फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ है, दूसरे नंबर फिल्म ‘स्पाइडरमैन नो वे होम’ को हटाकर अब फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ का कब्जा हो गया है। इसी के साथ फिल्म ‘द लॉयन किंग’ अब इस सूची से बाहर हो चुकी है। इस साल भारत में रिलीज हुई फिल्मों में पहले दिन की सबसे ज्यादा कमाई फिल्म ‘केजीएफ 2’ के नाम 53.95 करोड़ रुपये की रही है।
Pathaan Controversy: 'पठान' पर फूटा मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड का गुस्सा, बोले- नहीं उड़ाने देंगे इस्लाम का मजाक
ओपनिंग डे पर टॉप 10 हॉलीवुड फिल्में
फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ की ओपनिंग शामिल करने के बाद भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों में की पहले दिन की कमाई की 10 फिल्मों की सूची इस प्रकार है:
| फिल्म | पहले दिन की कमाई (करोड़ रुपये में) |
| एवेंजर्स एंडगेम (2019) | 53.10 |
| अवतार द वे ऑफ वाटर (2022) | 41.00 |
| स्पाइडरमैन नो वे होम (2021) | 32.67 |
| एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर (2018) | 31.30 |
| डॉ, स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस (2022) | 28.35 |
| थॉर लव एंड थंडर (2022) | 18.20 |
| फास्ट एंड फ्यूरियस हॉब्स एंड शॉ (2019 | 13.15 |
| कैप्टन मार्वल (2019) | 12.75 |
| ब्लैक पैंथर वकांडा फॉरएवर (2022) | 11.96 |
| डेडपूल 2 (2018) | 11.25 |