फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress Mugdha Godse wear dresses made of condoms

ये क्या, हीरोइन पहनेंगी कंडोम से बनी ड्रेस!

Fri, 30 Jan 2015 10:05 AM IST
Updated Fri, 30 Jan 2015 10:05 AM IST
विज्ञापन
Actress Mugdha Godse wear dresses made of condoms

निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन से बॉलीवुड में पहचान पाने वालीं मॉडल-अभिनेत्री मुग्धा गोडसे एक ऐसा काम करने जा रही हैं जिसे बॉलीवुड की किसी अभिनेत्री ने पहले नहीं किया।

विज्ञापन


मुग्धा मुंबई में जनजॉगृति के लिए होने वाले देश के पहले कंडोम फैशन शो में कंडोम से तैयार की जा रही एक ड्रेस पहनेंगी और शो स्टॉपर के रूप में मंच पर आएंगी।
विज्ञापन


इस शो के आयोजक गर्भनिरोधक के रूप में कंडोम के प्रति लोगों का नजरिया बदलने के वास्ते यह फैशन शो कर रहे हैं। इसमें मुंबई के 11 फैशन इंस्टीट्यूट के 78 छात्रों की 11 टीमें हिस्सा लेंगी। सभी छात्र कंडोम का इस्तेमाल करके इस शो की ड्रेसें तैयार कर रहे हैं। जिन्हें पहन कर मॉडल रैंप पर चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंडोम को लेकर समाज में जागरूकता की जरूरत

Actress Mugdha Godse wear dresses made of condoms

मुग्धा ने शो में हिस्सा लेने के फैसले पर मीडिया में कहा है, ‘मेरे पास फैशन इंस्टीट्यूट्स के छात्र आए थे। उनका कहना था कि वे मुझे शो स्टॉपर बनाना चाहते हैं क्योंकि उन्हें ऐसी सेलेब्रिटी की जरूरत है जो लोगों का ध्यान आकर्षित कर सके। मुझे यह बात ठीक लगी कि कंडोम को लेकर समाज में अब भी जागरूकता पैदा करने की जरूरत है।’

मुग्धा ने इन छात्रों द्वारा उनके लिए तैयार की गई ड्रेस देखी, जो उन्हें काफी पसंद आई। उन्होंने बताया, ‘ड्रेस इतनी खूबसूरती से बनाई गई है कि अगर आप ध्यान से न देखें तो पता नहीं चलेगा कि यह कंडोम का इस्तेमाल करके बनाई गई है।’

जनजागृ‌ति के बजाए सेक्स को कर रहे प्रमोट

Actress Mugdha Godse wear dresses made of condoms

मुग्धा के अनुसार आज के युवा नए ढंग से सोचते हैं और समाज की समस्याओं को अलग अंदाज में हल करना चाहते हैं। क्या यह माना जा सकता है कि भविष्य में मुग्धा किसी कंडोम ब्रांड को प्रमोट करती भी नजर आ सकती हैं?

उनका कहना है, ‘यह इस बात पर निर्भर करता है कि विज्ञापन में क्या दिखाया जा रहा है। क्या वह ब्रांड सेक्स को प्रमोट कर रहा है या फिर सचमुच लोगों को जागरूक बनाना चाहता है।’ मुग्धा के मुताबिक आज ज्यादातर कंडोम ब्रांड ऐसे विज्ञापन बनाते हैं, जिनसे जनजागृति से ज्यादा सेक्स को प्रति गलत भाव पैदा होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed