फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actress Manushi Chhillar will convince people to stay in homes in lock down Coronavirus

देश को बचाने की हर नागरिक की जिम्मेदारी, लोगों को घरों में रहने के लिए मनाएंगी मानुषी छिल्लर

Sat, 28 Mar 2020 07:38 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 28 Mar 2020 07:38 AM IST
विज्ञापन
actress Manushi Chhillar will convince people to stay in homes in lock down Coronavirus
Manushi Chhillar - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अनुरोध पर हरियाणा के लोगों के बीच घर में रहने और सार्वजनिक स्थानों पर दूर से संवाद करने के संदेश फैलाने में मदद करने को हामी भर दी है।

विज्ञापन


कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए मानुषी कुछ खास वीडियो बना रही हैं। वह कहती हैं, “पूरा भारत गहरे संकट में फंसा हुआ है और इस देश के नागरिक के तौर पर यह मेरा कर्तव्य बन जाता है कि मैं कोरोना वायरस महामारी के बारे में अपने देशवासियों के बीच ज्यादा से ज्यादा जागरुकता पैदा करूं। मेरी नाल हरियाणा में गड़ी हुई है और उन चीजों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करना मेरी जिम्मेदारी है जो राज्य के मेरे भाइयों और बहनों पर असर डालती हैं। हमें जिंदगियां बचाने के लिए खुद को अलग-थलग करने और सामाजिक रूप से दूरी बनाने की तत्काल जरूरत है।”

विज्ञापन

 

actress Manushi Chhillar will convince people to stay in homes in lock down Coronavirus
Manushi Chhillar - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हरियाणा सरकार के लिए बनाए गए वीडियो में मानुषी कह रही हैं, “हमें एकजुट होकर जिम्मेदारी निभानी होगी। मैं घर पर ही रह रही हूं। मैं खुद की और जिन लोगों से मैं प्यार करती हूं, उनकी सुरक्षा के लिए सोशल-डिस्टैंसिंग पर अमल कर रही हूं। आपको भी घर पर ही रहना चाहिए और सेल्फ-आइसोलेट करना चाहिए। कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने और जिंदगियां बचाने का यही एकमात्र तरीका है। आपके और केवल आपके पास ही इस राष्ट्र को बचाने की ताकत है। जिम्मेदार बनें। एक ऐसे नागरिक बनें, जिस पर भारत निर्भर करता है।”

रामायण को सांप्रदायिक बताने वालों को अरुण गोविल ने दिया जवाब, बोले- 'ऐसा कहकर वो खुद को ही...'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed