{"_id":"5e7eb18e8ebc3e78b032b814","slug":"actress-manushi-chhillar-will-convince-people-to-stay-in-homes-in-lock-down-coronavirus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देश को बचाने की हर नागरिक की जिम्मेदारी, लोगों को घरों में रहने के लिए मनाएंगी मानुषी छिल्लर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
देश को बचाने की हर नागरिक की जिम्मेदारी, लोगों को घरों में रहने के लिए मनाएंगी मानुषी छिल्लर
Sat, 28 Mar 2020 07:38 AM IST
Mishra Mishra
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 28 Mar 2020 07:38 AM IST
विज्ञापन
Manushi Chhillar
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अनुरोध पर हरियाणा के लोगों के बीच घर में रहने और सार्वजनिक स्थानों पर दूर से संवाद करने के संदेश फैलाने में मदद करने को हामी भर दी है।
विज्ञापन
कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए मानुषी कुछ खास वीडियो बना रही हैं। वह कहती हैं, “पूरा भारत गहरे संकट में फंसा हुआ है और इस देश के नागरिक के तौर पर यह मेरा कर्तव्य बन जाता है कि मैं कोरोना वायरस महामारी के बारे में अपने देशवासियों के बीच ज्यादा से ज्यादा जागरुकता पैदा करूं। मेरी नाल हरियाणा में गड़ी हुई है और उन चीजों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करना मेरी जिम्मेदारी है जो राज्य के मेरे भाइयों और बहनों पर असर डालती हैं। हमें जिंदगियां बचाने के लिए खुद को अलग-थलग करने और सामाजिक रूप से दूरी बनाने की तत्काल जरूरत है।”
विज्ञापन
Manushi Chhillar
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हरियाणा सरकार के लिए बनाए गए वीडियो में मानुषी कह रही हैं, “हमें एकजुट होकर जिम्मेदारी निभानी होगी। मैं घर पर ही रह रही हूं। मैं खुद की और जिन लोगों से मैं प्यार करती हूं, उनकी सुरक्षा के लिए सोशल-डिस्टैंसिंग पर अमल कर रही हूं। आपको भी घर पर ही रहना चाहिए और सेल्फ-आइसोलेट करना चाहिए। कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने और जिंदगियां बचाने का यही एकमात्र तरीका है। आपके और केवल आपके पास ही इस राष्ट्र को बचाने की ताकत है। जिम्मेदार बनें। एक ऐसे नागरिक बनें, जिस पर भारत निर्भर करता है।”
रामायण को सांप्रदायिक बताने वालों को अरुण गोविल ने दिया जवाब, बोले- 'ऐसा कहकर वो खुद को ही...'
रामायण को सांप्रदायिक बताने वालों को अरुण गोविल ने दिया जवाब, बोले- 'ऐसा कहकर वो खुद को ही...'