फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress Heena Panchal Sent To Police Custody Investigation Will Going On Angle Of Drugs Syndicate

महाराष्ट्र रेव पार्टी: 'बिग बॉस' के घर में रहने वाली हिना पहुंचीं जेल, मेडिकल रिपोर्ट से तय होगी 'सजा'

Tue, 29 Jun 2021 12:19 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 29 Jun 2021 12:19 AM IST
सार

  • ड्रग्स लेने के मामले में पुलिस कस्टडी में भेजी गईं हिना पांचाल।
  • हिना की मेडिकल रिपोर्ट मंगलवार को आएगी।
  • पुलिस ने इगतपुरी में रेव पार्टी में छापेमारी की थी।

विज्ञापन
Actress Heena Panchal Sent To Police Custody Investigation Will Going On Angle Of Drugs Syndicate
हिना पांचाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इगतपुरी रेव पार्टी में ड्रग्स लेने के मामले में एक्ट्रेस हिना पांचाल को कोर्ट ने एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। नासिक एसपी सचिन पाटिल ने इसकी पुष्टि की है। सचिन पाटिल ने बताया कि चार लोग नौ दिन की पुलिस कस्टडी में हैं। वह चारों ड्रग्स सप्लायर रहे हैं। हिना और बाकी लोगों की मेडिकल रिपोर्ट मंगलवार तक आएगी। तब उन्हें फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


इस मामले में बात करते हुए पुलिस ने बताया कि, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाएगा कि उन पर एनडीपीएस एक्ट की कौन सी धारा लगेगी। जितने भी लोग पकड़े गए हैं उनके बारे में जांच इस एंगल से भी की जाएगी कि वे कहीं ड्रग्स के सप्लायर तो नहीं रहे हैं। जाहिर तौर पर हिना पांचाल के बारे में भी जांच की जाएगी कि कहीं वे ड्रग्स सिंडिकेट का हिस्सा तो नहीं।

विज्ञापन

Actress Heena Panchal Sent To Police Custody Investigation Will Going On Angle Of Drugs Syndicate
हिना पांचाल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, नासिक ग्रामीण पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सचिन पाटिल के साथ शनिवार रात करीब 2 बजे इगतपुरी में रेव पार्टी में छापेमारी की थी। पुलिस ने 22 लोगों को हिरासत में ले लिया था। इन 22 लोगों में कई कलाकार और कोरियोग्राफर शामिल थे जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया था। टीम ने इस पार्टी में से ड्रग्स और कुछ रुपये भी बरामद किए थे। इसमें  मराठी फिल्मों की एक्ट्रेस हिना पांचाल भी शामिल थीं।

कौन हैं हिना पांचाल?
हिना पांचाल एक फिल्म एक्ट्रेस हैं जिन्हें हिंदी और मराठी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है। वह अपने आइटम सॉन्ग 'बलम बंबई' और 'बेवड़ा बेवड़ा जालो मी टाइट' के लिए मशहूर हैं। इसके अलावा साल 2019 में उन्होंने बिग बॉस मराठी में भी भाग लिया था। फरवरी 2020 में वह डेटिंग रियलिटी टीवी सीरीज 'मुझसे शादी करोगे' की भी प्रतिभागी रही हैं।

बॉलीवुड और ड्रग्स का पुराना नाता रहा है। पिछले कुछ समय से ड्रग्स मामले पर कई खुलासे होने के बाद पुलिस की अब सितारों पर भी पैनी नजर है। अब ड्रग्स मामले को लेकर पुलिस पहले से ज्यादा सख्त और सतर्क हो गई है। पुलिस ने कई बार बॉलीवुड के कई कलाकारों को ड्रग्स के साथ पार्टी करते हुए गिरफ्तार किया है। बता दें, सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ड्रग्स का मामला सामने आया था और एनसीबी ने इसकी जांच शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed