फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress Assault Case Actor Dileep seeks Kerala High Court to postpone further investigation

Actress Assault Case: केरल हाईकोर्ट ने स्थगित की सुनवाई, अभिनेता दिलीप ने की यह डिमांड

Thu, 03 Feb 2022 09:22 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 03 Feb 2022 09:22 PM IST
सार

2017 में अभिनेत्री संग हुए यौन उत्पीड़न मामले में केरल हाईकोर्ट ने मलयालम अभिनेता दिलीप और अन्य आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई को कल तक के लिए स्थगित कर दिया। 

विज्ञापन
Actress Assault Case Actor Dileep seeks Kerala High Court to postpone further investigation
एक्टर दिलीप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2017 में अभिनेत्री से हुए यौन उत्पीड़न मामले में मलयालम अभिनेता दिलीप बुरी तरह फंसे हुए हैं। दिलीप और उनके साथियों पर इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को धमकाने का आरोप हैं। केरल उच्च न्यायालय ने गुरुवार को मलयालम अभिनेता दिलीप और अन्य आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई को कल तक के लिए स्थगित कर दिया, जो कि 2017 अभिनेत्री संग हुए यौन उत्पीड़न मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में थी। इस बीच, दिलीप ने इस मामले में आगे की जांच को निलंबित करने की मांग करते हुए एक आवेदन दिया।

विज्ञापन

 
सुनवाई के दौरान वकील ने कहा कि साजिश आरोपियों की तरफ से नहीं हुई है। साजिश एडीजीपी और अन्य अधिकारियों के बीच छिपे हुए एक एजेंडे की है। वह याचिकाकार्ता (दिलीप) को सलाखों के पीछे करना चाहते हैं। अभियोजन पक्ष अपराध की जांच नहीं कर रहा है, वे अपराधी को परेशान कर रहे हैं। वे मीडिया को याचिकाकर्ता के खिलाफ करने के लिए एक के बाद एक मामले जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।’ इसके अलावा, वकील ने कहा कि इस नकली जांच को आगे बढ़ाने से फ्री ट्रायल के अधिकार का उल्लंघन होता है। यह कानून की प्रक्रिया का अभाव है। ’
विज्ञापन

 
बता दें कि अभिनेत्री यौन उत्पीड़न मामले में क्राइम ब्रांच ने 9 जनवरी को दिलीप के एक कथित ऑडियो क्लिप के आधार पर एक जांच अधिकारी द्वारा दायर शिकायत पर मामला दर्ज किया था। इस ऑडियो क्लिप में अभिनेता दिलीप को कथित तौर पर अधिकारी पर हमला करने की साजिश करते हुए सुना गया था। जिसके बाद अभिनेता और पांच अन्य लोगों पर आईपीसी के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें धारा 116 (अपहरण), 118 (अपराध करने के लिए डिजाइन छुपाना), 120 बी (आपराधिक साजिश), 506 (आपराधिक धमकी), और 34 (आपराधिक कृत्य) शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये था मामला
मलयालम और तेलुगु फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री का अपहरण कर कथित तौर पर आरोपियों ने कार में दो घंटे तक उसके साथ छेड़छाड़ की। कुछ आरोपियों ने एक्ट्रेस को ब्लैकमेल करने के लिए पूरी एक्टिंग को फिल्माया था। इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद 10 लोगों को आरोपी पाए गए। शुरुआत में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अभिनेता दिलीप को भी गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में इन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed