फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actors Shine Tom Chacko with Sreenath Bhasi appear before Excise officials in drug case

Shine Tom Chacko: ड्रग मामले में आबकारी अधिकारियों के सामने पेश हुए शाइन टॉम चाको, श्रीनाथ भासी भी दिखे साथ

Mon, 28 Apr 2025 11:44 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 28 Apr 2025 11:44 AM IST
सार

Shine Tom Chacko Drugs Case: मलयालम अभिनेता शाइन टॉम चाको और श्रीनाथ भासी आलप्पुझा में दो करोड़ रुपये के हाइब्रिड गांजा जब्ती मामले में आबकारी विभाग के सामने पेश हुए। 

विज्ञापन
Actors Shine Tom Chacko with Sreenath Bhasi appear before Excise officials in drug case
शाइन टॉम चाको - फोटो : इंस्टाग्राम- @shinetomchacko_official

विस्तार

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के दो चर्चित अभिनेता शाइन टॉम चाको और श्रीनाथ भासी सोमवार को केरल के आलप्पुझा में आबकारी विभाग (एक्साइज डिपार्टमेंट) के सामने पेश हुए। यह मामला इस महीने की शुरुआत में लगभग 2 करोड़ रुपये की हाइब्रिड गांजा जब्ती से जुड़ा है। इस मामले ने न केवल फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि पर्यटन क्षेत्र को भी हिलाकर रख दिया है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

महिला ड्रग तस्कर की गिरफ्तारी से शुरू हुई जांच
2 अप्रैल को आबकारी विभाग ने आलप्पुझा के ओमानापुझा रिसॉर्ट से तसलीमा सुल्ताना उर्फ क्रिस्टीना और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया था। इनके पास से तीन किलोग्राम हाइब्रिड गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत करीब सो से तीन  करोड़ रुपये आंकी गई है। तसलीमा ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया कि वह फिल्म और पर्यटन उद्योग के लिए ड्रग्स की सप्लाई करती थी। उसने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बड़े नामों का भी जिक्र किया, जिसमें शाइन टॉम चाको और श्रीनाथ भासी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल सबूतों ने बढ़ाया मामला
तसलीमा के मोबाइल फोन से बरामद व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्ड ने जांच को नया मोड़ दिया। इन सबूतों में शाइन और श्रीनाथ के साथ उसकी बातचीत के प्रमाण मिले। हालांकि, अभी तक ड्रग्स लेनदेन का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है, लेकिन चैट में संदिग्ध बातें सामने आईं, जिसके आधार पर दोनों अभिनेताओं को समन जारी किया गया। तसलीमा ने यह भी दावा किया कि उसने दोनों अभिनेताओं के साथ ड्रग्स का इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन

आबकारी कार्यालय पहुंचे अभिनेता
शाइन टॉम चाको हाल ही में डी-एडिक्शन सेंटर में इलाज करा रहे थे। वह सोमवार सुबह 7:30 बजे तय समय से ढाई घंटे पहले आबकारी कार्यालय पूछताछ के लिए पहुंचे। वहीं, श्रीनाथ भासी ने पहले इस मामले को बनावटी बताकर खारिज किया था, लेकिन वह भी जांच में शामिल हुए। दोनों अभिनेताओं का पहले भी ड्रग्स से जुड़े मामलों में नाम आ चुका है। शाइन को 2015 में कोकेन केस में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन सबूतों के अभाव में उन्हें बरी कर दिया गया। श्रीनाथ का नाम पिछले साल एक गैंगस्टर से जुड़े ड्रग्स केस में उछला था।

मॉडल और अन्य लोगों पर भी नजर
इस मामले में एक कोच्चि की मॉडल सौम्या को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा, आबकारी विभाग ने तीन अन्य लोगों को समन जारी किया है, जिनमें एक रियलिटी शो प्रतिभागी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा एक व्यक्ति शामिल है। जांच अधिकारी डिजिटल फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से और सबूत जुटा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed