फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actor Vikram Gokhale and two others booked allegedly cheating 14 investors to the tune of Rs 96.99 lakh

धोखाधड़ी का केस दर्ज होने पर आई विक्रम गोखले की सफाई, अभिनेता सहित तीन लोगों पर लगा है आरोप

Fri, 20 Mar 2020 12:25 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 20 Mar 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
actor Vikram Gokhale and two others booked allegedly cheating 14 investors to the tune of Rs 96.99 lakh
vikram gokhale - फोटो : Social Media

मशहूर फिल्म अभिनेता विक्रम गोखले और दो अन्य लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र के पुणे में केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि एक भूमि सौदे में इन तीनों ने 14 लोगों के साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने इसकी जानकारी बुधवार को दी। इस मामले पर विक्रम गोखले ने भी अपनी सफाई दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक विक्रम गोखले के अलावा जिन दो लोगों के ऊपर केस दर्ज किया गया है उनका नाम जयंत म्हालगी और सुजाता म्हालगी है। पुलिस ने कहा कि जयंत भैरत नाम के व्यक्ति ने पुणे जिले के मुलशी तालुका में पौद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसपर एक्शन लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि सुजाता फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड के गिरिवन नाम की परियोजना के नाम पर उसे मिलाकर 13 अन्य लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने 14 निवेशकों को 96.99 लाख रुपये का चूना लगाया है। वहीं वरिष्ठ निरीक्षक अशोक धूमल ने कहा कि भुगतान और दस्तावेज जमा करने के बावजूद पीड़ित को अभी तक जमीन का कब्जा नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गोखले और अन्य लोगों के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी), 465 (जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), 341 (सदोष अवरोध के लिए दण्ड), 447 (आपराधिक अतिचार), 34 (सामान्य इरादा), और 427 (शरारत) के तहत मामला दर्ज किया है।


इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए पुणे मिरर से बातचीत में विक्रम गोखले ने कहा, 'यह पूरी तरह से निराधार और भ्रामक शिकायत है। यह कोई आपराधिक शिकायत नहीं है। मुझे नहीं पता कि पुलिस ने केस कैसे दर्ज किया है। मैं निदेशक और कंपनी का चेहरा था। हालांकि, मैंने 9 जनवरी को अपना इस्तीफा दे दिया था। मैं इस परियोजना से संबंधित नहीं हूं। इसके बावजूद, मेरा नाम एफआईआर में घसीटा गया है।'

EXCLUSIVE: बेटी की बातें सुन हैरान रह गईं अलका याग्निक, बर्थडे पर बताए मां के हैरान कर देने वाले राज


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed