सोशल मीडिया: अभिनेता तुषार कपूर ने शेयर की शर्टलेस सेल्फी, सेलिना जेटली ने ऐसे ली चुटकी
बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर इस वक्त फिल्मों से दूरी बनाये हुए हैं। लेकिन वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक सेल्फी शेयर की है। जिस पर उनके फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। तस्वीर में अभिनेता तुषार कपूर एकदम अलग लुक में दिख रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर इस वक्त फिल्मों से दूरी बनाये हुए हैं। लेकिन वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक सेल्फी शेयर की है। जिस पर उनके फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। तस्वीर में अभिनेता तुषार कपूर एकदम अलग लुक में दिख रहे हैं। यह उनकी शर्टलेस सेल्फी है, जो कि बाथरूम में क्लिक की गई है। इस सेल्फी में तुषार कपूर की सफेद दाड़ी भी नजर आ रही है, जिसे लेकर भी उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं। फिल्मों में चार्मिंग दिखने वाले तुषार के चेहरे पर सेल्फी में उम्र का असर साफ झलक रहा है।
44 साल के तुषार कपूर ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने ‘मुझे कुछ कहना है' फिल्म से अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘खाकी', ‘गोलमाल', ‘शूटआउट एट लोखंडवाला', ‘ढोल', ‘गोलमाल रिटर्न्स', ‘क्या कूल हैं हम', ‘द डर्टी पिक्चर' जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा। वो आखिर बार फिल्म ‘गोलमाल अगेन' में दिखे थे। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई सेल्फी के लिए यूजर्स तुषार को ट्रोल कर रहे हैं। कई यूजर्स उनकी इस हालत की वजह जानना चाहते हैं।एक यूजर ने उनसे कहा कि वो बूढ़े हो गये हैं। कई यूजर्स ने कहा कि उनके चेहरे पर बढ़ती उम्र का असर साफ झलक रहा है।
विज्ञापन विज्ञापन
एक यूजर्स ने मजेदार कमेंट लिखते हुए कहा, सर अपनी हालत देखो, ऐसी सेल्फी पोस्ट करोगे तो रोहित शेट्टी भी काम नहीं देगा। वहीं, अभिनेत्री सेलिना जेटली ने भी तुषार कपूर की इस सेल्फी पर चुटकी ली है। उन्होंने एक मजेदार कमेंट किया है। सेलिना जेटली ने लिखा, हमदर्द का टॉनिक सिंकारा बेहतर विकल्प हो सकता है।