{"_id":"5ffae7aa8ebc3e30d10359e4","slug":"actor-sonu-sood-files-an-application-in-bombay-high-court-challenging-bmc-notice-issued-to-him-for-alleged-illegal-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"BMC के नोटिस पर सोनू सूद ने खटखटाया बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा, सोमवार को होगी सुनवाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
BMC के नोटिस पर सोनू सूद ने खटखटाया बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा, सोमवार को होगी सुनवाई
Sun, 10 Jan 2021 05:10 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sun, 10 Jan 2021 05:10 PM IST
सार
- बीएमसी के नोटिस को सोनू सूद ने किया चैलेंज।
- सोमवार को होगी मामले की सुनवाई।
विज्ञापन
सोनू सूद
- फोटो : facebook/ActorSonuSood
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद जहां लोगों के बीच हीरो बने हुए हैं। तो वहीं इसी बीच बीएमसी ने सोनू सूद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बीएमसी का कहना है कि अभिनेता ने छह मंजिला रिहायशी बिल्डिंग को होटल में तब्दील किया है। वहीं अब सोनू सूद ने भी बीएमसी के इस नोटिस को बॉम्बे हाई कोर्ट में चैलेंज दिया है जिसकी सुनवाई सोमवार को होगी।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक अभिनेता सोनू सूद ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक एप्लिकेशन फाइल की है। जिसके जरिए उन्होंने बीएमसी के नोटिस को चैलेंज किया है, जिसमें उनके ऊपर जुहू स्थित इमारत पर बिना इजाजत कंस्ट्रक्शन का आरोप लगाया गया है। इस मामले की सुनवाई अब सोमवार को होगी।
विज्ञापन
Mumbai: Actor Sonu Sood files an application in Bombay High Court challenging BMC notice issued to him for alleged illegal construction in his premises in Juhu. Hearing is scheduled for tomorrow.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 10, 2021
बता दें कि बीएमसी की ओर से यह शिकायत 4 जनवरी को जुहू पुलिस स्टेशन पर दर्ज कराई गई है। बीएमसी ने सोनू सूद पर नोटिस को नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया है। यह एफआईआर MRTP एक्ट के तहत दर्ज की गई है।
बीएमसी ने अपनी शिकायत में कहा है, 'यह पाया गया है कि सोनू सूद ने खुद ही जमीन के इस्तेमाल में बदलाव किया है। इसके अलावा तय प्लान से अतिरिक्त निर्माण कराते हुए रिहायशी इमारत को रेसिडेंशियल होटल बिल्डिंग में तब्दील कर लिया है। इसके लिए उन्होंने अथॉरिटी से जरूरी तकनीकी मंजूरी भी हासिल नहीं की है।'
पढ़ें: ईशा देओल का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, ट्विटर पर दी जानकारी