फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Sonu Sood files an application in Bombay High Court challenging BMC notice issued to him for alleged illegal construction

BMC के नोटिस पर सोनू सूद ने खटखटाया बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा, सोमवार को होगी सुनवाई

Sun, 10 Jan 2021 05:10 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 10 Jan 2021 05:10 PM IST
सार

  • बीएमसी के नोटिस को सोनू सूद ने किया चैलेंज।
  • सोमवार को होगी मामले की सुनवाई।

विज्ञापन
Actor Sonu Sood files an application in Bombay High Court challenging BMC notice issued to him for alleged illegal construction
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद जहां लोगों के बीच हीरो बने हुए हैं। तो वहीं इसी बीच बीएमसी ने सोनू सूद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बीएमसी का कहना है कि अभिनेता ने छह मंजिला रिहायशी बिल्डिंग को होटल में तब्दील किया है। वहीं अब सोनू सूद ने भी बीएमसी के इस नोटिस को बॉम्बे हाई कोर्ट में चैलेंज दिया है जिसकी सुनवाई सोमवार को होगी।

विज्ञापन


खबरों के मुताबिक अभिनेता सोनू सूद ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक एप्लिकेशन फाइल की है। जिसके जरिए उन्होंने बीएमसी के नोटिस को चैलेंज किया है, जिसमें उनके ऊपर जुहू स्थित इमारत पर बिना इजाजत कंस्ट्रक्शन का आरोप लगाया गया है। इस मामले की सुनवाई अब सोमवार को होगी।
विज्ञापन

 

बता दें कि बीएमसी की ओर से यह शिकायत 4 जनवरी को जुहू पुलिस स्टेशन पर दर्ज कराई गई है। बीएमसी ने सोनू सूद पर नोटिस को नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया है। यह एफआईआर MRTP एक्ट के तहत दर्ज की गई है।


बीएमसी ने अपनी शिकायत में कहा है, 'यह पाया गया है कि सोनू सूद ने खुद ही जमीन के इस्तेमाल में बदलाव किया है। इसके अलावा तय प्लान से अतिरिक्त निर्माण कराते हुए रिहायशी इमारत को रेसिडेंशियल होटल बिल्डिंग में तब्दील कर लिया है। इसके लिए उन्होंने अथॉरिटी से जरूरी तकनीकी मंजूरी भी हासिल नहीं की है।' 

पढ़ें: ईशा देओल का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, ट्विटर पर दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed