फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Siddharth talks about his career journey of rejecting toxic roles says I was happy to cry on screen

Siddharth: महिला को थप्पड़ मारने वाली भूमिका पर सिद्धार्थ की प्रतिक्रिया, बोले- ऐसे रोल मैंने तुरंत खारिज किए

Wed, 29 Jan 2025 12:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 29 Jan 2025 12:22 PM IST
सार

Actor Siddharth: अभिनेता सिद्धार्थ हाल ही में अपनी करियर यात्रा पर बात करते दिखे। इस दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को पीटने वाली या उनके साथ आइटम नंबर वाले रोल उन्हें खूब ऑफर हुए, लेकिन उन्होंने तुरंत खारिज कर दिया।

विज्ञापन
Actor Siddharth talks about his career journey of rejecting toxic roles says I was happy to cry on screen
एक्टर सिद्धार्थ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्टर सिद्धार्थ तमाम मुद्दों पर मुखर होकर बोलते हैं। हाल ही में हैदराबाद साहित्य महोत्सव के दौरान वे अपनी करियर यात्रा पर बात करते दिखे। इस दौरान उन्होंने सिनेमा में टॉक्सिक भूमिकाओं के ऑफर मिलने और उन्हें खारिज करने के बारे में बात की। सिद्धार्थ के मुताबिक उनका यह चुनाव उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन करियर के मामले में इससे उन्हें संतुष्टि भी मिली।

विज्ञापन

कमर्शियल इंडस्ट्री पर धीमी हुई रफ्तार
सिद्धार्थ ने हाल ही में हैदराबाद लिटरेरी फेस्टिवल में मशहूर गायिका और लेखिका विद्या राव के साथ बातचीत की। विद्या राव रिश्ते में सिद्धार्थ की सास हैं। वे अभिनेत्री अदिति राव हैदरी की मां हैं। इस दिलचस्प बातचीत में सिद्धार्थ ने सिनेमा के कई पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उन्होंने जानबूझकर ऐसे किरदार अदा करने से परहेज किया, जो रूढ़ियों को बढ़ावा देती हैं। एक्टर ने स्वीकर किया कि इस किस्म की भूमिकाओं को अस्वीकार करने से शायद कमर्शियल फिल्म इंडस्ट्री में उनकी रफ्तार धीमी हो गई।

ये खबर भी पढ़ें:
Kabhie Kabhie Re Release: 70 के दशक की फिल्म से गुलजार होंगे सिनेमाहॉल, इस तारीख को रिलीज होगी 'कभी कभी'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- मैं स्क्रीन पर रोकर खुश रहा
सिद्धार्थ ने कहा, 'मुझे ऐसी स्क्रिप्ट मिलती थीं, जिसमें मैं महिलाओं को थप्पड़ मारता, आइटम सॉन्ग करता, किसी की नाभि पर चुटकी लेता, किसी महिला को बताता कि उसे क्या करना चाहिए, उसे कहां जाना चाहिए, आदि। मैंने उन्हें तुरंत ऐसे किरदार रिजेक्ट किए। यह भावना ऐसी नहीं है, जिसे करोड़ों में मापा जा सके। मेरे आस-पास हर कोई आक्रामक और मर्दानगी वाले किरदार करने की कोशिश कर रहा था। ऐसे वक्त में जब लोग 'मर्द को दर्द नहीं होता' जैसी बातें कर रहे थे, और मैं स्क्रीन पर रोकर भी खुश था'।

ये खबर भी पढ़ें:
Thalapathy Vijay-Jana Nayagan: दलपति विजय की 69वीं फिल्म 'जन नायकन' का इंतजार, करोड़ों में बिके ओवरसीज राइट्स

विज्ञापन

इन फिल्मों में नजर आएंगे सिद्धार्थ
सिद्धार्थ को आखिरी बार उनकी तमिल फिल्म 'मिस यू' में देखा गया था। वे अपनी अगली फिल्म 'द टेस्ट' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें नयनतारा और माधवन मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा वे शंकर द्वारा निर्देशित 'इंडियन 3' में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर ने अदिति राव हैदरी से बीते वर्ष शादी रचाई। 


ये खबर भी पढ़ें:
Zahan Kapoor: करीना के भाई जहान कपूर ने सैफ पर हुए हमले को डरावना बताया, बोले-यह परेशान करने वाली बात रही
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed