अभिनेता संजय दत्त ने लगवाई कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज, तस्वीर आई सामने
अभिनेता ने खुद भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी फोटो शेयर की है। जिसमें संजय वैक्सीन लगवाते हुए कैमरे की तरफ देखकर पोज दे रहे हैं। फोटो शेयर करने के साथ उन्होंने सभी डॉक्टर्स और पूरी टीम को शुक्रिया कहा है।
बता दें कि पिछले साल अगस्त 2020 में संजय दत्त लंग कैंसर का शिकार हुए थे। उनमें चौथा चरण पाया गया था। उस समय उन्होंने कहा था कि, 'मैं अपने मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए एक छोटा सा ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और दोस्त मेरे साथ हैं और मैं अपने शुभचिंतकों से रिक्वेस्ट करूंगा कि ज़्यादा चिंता ना करें। आपके प्यार और दुआओं की बदौलत मैं जल्द ही लौटूंगा।'
इसके बाद अक्टूबर में उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि, 'पिछले कुछ सप्ताह का समय मेरे लिए काफी कठिन रहा है। लेकिन यह कहा जाता है कि भगवान अपने सबसे मजबूत सिपाही को ही कठिन से कठिन चुनौती देता है। इस बात से संजय के फैंस काफी खुश हो गए थे। फिलहाल, अब अभिनेता स्वस्थ है और हाल ही में संजय की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में संजय दत्त को खुद को नया लुक देते नजर आ रहे हैं। संजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तसवीर शेयर की है। इस तस्वीर में वो नया हेयरस्टाइल लेते नजर आ रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय दत्त आखिरी बार फिल्म 'टोरबाज' में नजर आये थे। इस फिल्म में उनके अपोजिट में एक्ट्रेस नरगिस फाखरी थीं। तो वहीं संजय फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' में नजर आने वाले हैं जो 16 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म में अभिनेता के अलावा यश और रवीना टंडन लीड रोल में हैं।