7 साल से कैंसर से लड़ रही हैं नवाजुद्दीन की बहन, ऐसे दिखा रहीं हिम्मत
फिल्म 'मंटो' में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक दिल दुखा देने वाला ट्वीट किया है। ट्वीट में उन्होंने बताया है कि उनकी बहन को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है जो एडवांस स्टेज पर चल रहा है। साथ ही यह भी लिखा है कि उनकी बहन पिछले सात सालों से इस दंश को झेल रही है।
नवाज का ट्वीट- 'जब ब्रेस्ट कैंसर का पता चला तो उस वक्त मेरी बहन 18 साल की थी, लेकिन उसकी इच्छा शक्ति और हिम्मत ही उसे इस भयंकर बीमारी से लड़ने में मदद कर रही है, मेरी बहन आज 25 साल की होकर भी इस बीमारी का सामना बड़ी हिम्मत से कर रही है।'
इसके साथ ही नवाजुद्दीन ने बहन का इलाज कर रहे उन सभी डॉक्टरों का भी धन्यवाद किया है जो उनकी बहन को कदम-कदम पर हिम्मत दे रहे हैं। नवाज ने अपने ट्वीट में अपनी बहन के साथ खुद की एक तस्वीर साझा की है। बता दें कि नवाजुद्दीन आठ बहन-भाईयों के बीच पले हैं। वह उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के छोटे से गांव बुढ़ाना से हैं।
My sister ws diagnosed of advanced stage #breastcancer @ 18
— Nawazuddin Siddiqui (@Nawazuddin_S) October 13, 2018
bt it ws her will power & courage dat made her stand agnst all d odds
she turns 25 2day & still fighting
M thankful 2 Dr.@koppiker & @Lalehbusheri13 fr motivating her
& m rly grateful 2 @resulp Sir fr introducng me 2 dem pic.twitter.com/xHsBK8uJDP
इससे पहले एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को भी ब्रेस्ट कैंसर की शिकायत की खबर आई थी। लेकिन यह जीरो स्टेज पर है। दरअसल, सही समय पर सूझबूझ से काम लेकर उन्होंने इस पर कंट्रोल कर लिया है। बता दें कि खुद ताहिरा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसकी जानकारी दी थी।
ताहिरा ने लिखा था, ' मेरे दाहिने स्तन में डीसीआईएस (डक्टल कार्किनोमा इन सिटू) हुआ है और इसके बाद अब मैं एंजेलिना जोली का हाफ इंडियन वर्जन बन गई हूं।'