{"_id":"58df42374f1c1bb01063f4fe","slug":"actor-jeetu-verma-attacked-by-miscreants-in-rajasthan-suffers-grave-eye-damage","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेता जीतू वर्मा पर हमला, आंख में आई गंभीर चोट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिनेता जीतू वर्मा पर हमला, आंख में आई गंभीर चोट
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Sat, 01 Apr 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
जीतू वर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'रंगून' में अभिनय कर चुके अभिनेता जीतू वर्मा पर हाल ही में अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया जिसके चलते वो जख्मी हो गए हैं। राजस्थान के जयपुर से माउंट आबू जाते वक्त उन पर कुछ गुंडो ने हमला कर दिया, जिसके बाद उन्हें वाडाला के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीतू के बड़े भाई ने मीडिया से बातचीत में बताया है कि उनकी आंख में गंभीर चोट आई है जिसे ठीक होने में भी काफी समय लग सकता है।
बता दें जीतू एक फंक्शन में शामिल होने जा रहे थे। चित्तौड़गढ़ के जंगलों से गुजरते वक्त दोपहर के समय वो ड्राइवर की पीछे की सीट पर बैठे थे, तभी अचानक कुछ स्थानीय लोगों ने उनकी कार को घेर लिया और उनपर हमला कर दिया।
हमले से बचने के लिए उनके ड्राइवर ने कार की स्पीड तेज कर दी इसके बावजूद लोगों ने पत्थरबाजी बंद नहीं की। हालांकि बाद में उन्हें जल्द ही मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले का कारण अभी तक साफ नही हुआ है। हाल ही में जीतू ने कुछ फिल्मों की शूटिंग पूरी की थी। जानकारी के लिए बता दें जीतू वर्मा घुड़सवारी की ट्रेनिंग देने के लिए एक ट्रेनिंग स्कूल भी चलाते हैं।
विज्ञापन
ये पहली बार नहीं है जब किसी कलाकार पर राजस्थान में हमला किया गया है। कुछ वक्त पहले फिल्म 'पद्मावती' के सेट पर जाकर लोगों ने संजय लीला भंसाली पर हमला किया गया था। फिल्मी कलाकारों का मानना है कि ऐसे हमलों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को कोई ठोस कदम उठाने चाहिए।