{"_id":"58de23a84f1c1bc30463ead3","slug":"allegation-to-demand-money-on-salman-khan-reality-show-big-boss-10-contestant-swami-om","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस फेम स्वामी ओम फिर आए विवाद में, गन प्वाइंट पर लूट मामले में लगे आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिग बॉस फेम स्वामी ओम फिर आए विवाद में, गन प्वाइंट पर लूट मामले में लगे आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Sat, 01 Apr 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
सलमान खान के शो बिग बॉस फेम स्वामी ओम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन-10 के प्रतिभागी स्वामी ओम गन प्वाइंट पर लूटपाट के मामले में घिर गए हैं। उन पर गंभीर आरोप लगे हैं। घटना हरियाणा के पानीपत की है।
स्वामी ओम के साथ लूटपाट करने वालों में शामिल एक व्यक्ति ने पुलिस को एक ऑडियो और वीडियो क्लिप सौंपी। आरोप लगाया है कि स्वामी ओम भाजपा विधायक को बदनाम कर रहा है।
आरोपी पार्थ ग्रोवर ने पुलिस को बताया कि स्वामी ओम व उनके साथी विधायक और उनके रिश्तेदारों से केस वापस लेने के लिए पैसे मांग रहा है। पुलिस का कहना है कि रिकॉडिंग्स मिली हैं और जांच कर रहे हैं। जांच में तथ्य साबित होने पर ही आगे की कार्रवाई होगी।

पानीपत में लूट गया और 6 युवकों पर आरोप लगाए थे
swami om
गौरतबल है कि पानीपत में स्वामी ओम के साथ गन प्वाइंट पर लूटपाट की गई। 6 युवकों पर आरोप लगे। युवक उनसे 30 हजार रुपये लूट कर ले गए। स्वामी ओम ने इस संबंध थाना शहर के अंतर्गत सेक्टर छह-सात की पुलिस चौकी पुलिस को शिकायत दी।
पुलिस ने पांच लोगों को नामजद कर छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों में एक महिला विधायक के भाई का नाम भी सामने आया। थाना शहर पुलिस लूटपाट से इनकार करती रही है, वहीं मामला सेल्फी लेने से भी जोड़ा गया।
युवकों का भी कहना है कि वे स्वामी ओम के साथ सेल्फी लेने गए थे और उन्होंने उन पर लूट का गलत आरोप लगा दिया। पानीपत पुलिस का कहना है कि युवक स्वामी ओम के साथ सेल्फी लेना चाहते थे। युवकों को अचानक देख कर स्वामी घबरा गए और उन्होंने लूट की शिकायत दे दी।

दीवार फांद कर घर में घुसे थे युवक
swami om
- फोटो : YouTube
मिली जानकारी के अनुसार स्वामी ओम 26 मार्च की रात सेक्टर-छह स्थित एक मकान में थे। यहां पर केडी व संजू नाम के लड़के थे। इसकी जानकारी कुछ युवकों को भी लग गई। वे रात को ही अपनी गाड़ी में सेक्टर-छह स्थित कोठी पर आए।
स्वामी ओम ने थाना शहर पुलिस में दी शिकायत में आरोप लगाया कि ये लोग दीवार फांदकर मकान में घुस आए और उन पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद वे उनसे मारपीट कर करीब तीस हजार रुपये लूट ले गए। सूचना मिलते ही डीएसपी शहर आत्माराम मौके पर पहुंचे।
उन्होंने करण, अंकुश, प्रफूल, पारथ, अक्षय व एक अन्य पर भी आरोप लगाए। सभी आरोपी एक कार में आए थे। शहर में ऐसी चर्चाएं हैं कि स्वामी ओम अपने साथी एक महिला कलाकार की मां के साथ कोठी में ठहरे हुए थे। इसी बीच यह सब हंगामा हो गया।
स्वामी ओम पर हमला करने व लूटपाट के आरोप में एक महिला विधायक के भाई का नाम भी सामने आया है। आरोप है कि उन सब ने ओमजी पर हमला किया है। वहीं आरोपी पक्ष के एक युवक के भाई ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने स्वामी ओम की भूमिका पर ही सवाल उठाए हैं।