फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actor javed khan amrohi died at age of 50 he was suffering from breathing problem

Javed Khan Amrohi: 'लगान' फिल्म के अभिनेता जावेद खान अमरोही का निधन, महज 50 की उम्र में ली अंतिम सांस

Tue, 14 Feb 2023 06:11 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 14 Feb 2023 06:11 PM IST
सार

जावेद खान अमरोही एक मशहूर फिल्म और टीवी अभिनेता थे। उनको नुक्कड़ जैसे धारावाहिकों के लिए भी जाना जाता है। नुक्कड़ में सफलता के बाद उन्हें गुलजार की 'मिर्जा गालिब' में एक फकीर की भूमिका निभाने का मौका मिला। 

विज्ञापन
actor javed khan amrohi died at age of 50 he was suffering from breathing problem
जावेद खान अमरोही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता जावेद खान अमरोही का निधन हो गया है। वह महज 50 साल के थे। उन्होंने करीब 150 फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने टीवी की दुनिया में भी अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों का मनोरंजन किया था। वह पिछले काफी समय से सांस से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे और पिछले एक साल से बिस्तर पर थे। उनको इलाज के लिए सांताक्रूज के सूर्या नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि उनके दोनों फेफड़े फेल हो गए थे। 14 फरवरी की शाम 7:30 बजे उनका अंतिम संस्कार ओशिवारा कब्रिस्तान में किया गया।

विज्ञापन

टीवी सीरीज में आए नजर
जावेद खान अमरोही एक मशहूर फिल्म और टीवी अभिनेता थे। उनको नुक्कड़ जैसे धारावाहिकों के लिए भी जाना जाता है। नुक्कड़ में सफलता के बाद उन्हें गुलजार की 'मिर्जा गालिब' में एक फकीर की भूमिका निभाने का मौका मिला। दूरदर्शन की इस दोनों टीवी सीरीज ने उनके करियर में काफी मदद की। टीवी में शुरुआत से पहले उन्होंने बॉलीवुड की की फिल्मों में भी छोटी-छोटी भूमिकाएं निभाई हैं। उनको राज कपूर की 'सत्यम शिवम सुंदरम', 'वो सात दिन', 'राम तेरी गंगा मैली', 'नखुदा', 'प्रेमरोग' आदि में भी छोटी भूमिकाओं में देखा गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Mayuri Kango: 90 के दशक की यह खूबसूरत अभिनेत्री छोड़ चुकी है एक्टिंग, टैलेंट के दम पर आज कमाती है करोड़ों
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्मों में निभाई भूमिकाएं
जावेद खान अमरोही को साल 2001 में आई फिल्म 'लगान' में बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए अकादमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसके अलावा उन्हें 'अंदाज अपना अपना' और 'चक दे इंडिया' में भी अभिनय के लिए काफी सराहा गया था। जावेद खान ने एक इंस्टीट्यूट में बतौर एक्टिंग फैकल्टी भी काम किया है। अभिनेता के निधन के बाद आज इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उन्होंने अनिल कपूर, राजेश खन्ना, ऋषि कपूर, आमिर खान, गोविंदा, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन आदि के साथ अभिनय किया है और बहुत सी सफल फिल्में दी हैं।

रामेश्वरी को याद आया अभिनेता का संघर्ष
जावेद खान के अंतिम संस्कार में ओशिवारा कब्रिस्तान में रामेश्वरी, उनके पति दीपक सेठ, अवतार गिल, रमन कुमार, बिजन दास गुप्ता, रमेश तलवार, संगीत निर्देशक कुलदीप सिंह, अयूब खान और कई अन्य लोग मौजूद थे। इस दौरान रामेश्वरी काफी दुखी थीं। उन्होंने नम आंखों और भारी आवाज में कहा कि जब जावेद खान संघर्ष कर रहे थे तो वह रामेश्वरी और दीपक के घर पर सो जाते थे। सुबह उठने के बाद नाश्ता कर के फिर चले जाते थे। उन्होंने अभिनेता के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग शेयर की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed