फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Actor Arun Verma passed away in bhopal, Had shared acted in hina, khalnayak, nayak, ,mujhse shaadi karogi

दुखद: अभिनेता अरुण वर्मा का भोपाल में निधन, अक्षय कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन तक के साथ कर चुके हैं काम

Thu, 20 Jan 2022 01:56 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 20 Jan 2022 01:56 PM IST
सार

गुरुवार को बॉलिवुड अभिनेता, लेखक और कवि अरुण वर्मा का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है। अरुण कुमार कई बड़े कलाकारों के साथ फिल्मों और सीरियल्स में काम कर चुके हैं

विज्ञापन
Actor Arun Verma passed away in bhopal, Had shared acted in hina, khalnayak, nayak, ,mujhse shaadi karogi
अरुण वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता अरुण वर्मा का भोपाल में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभिनेता ने गुरुवार को भोपाल के पीपुल्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। बता दें कि अरुण वर्मा अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान और संजय दत्त के अलावा कई बड़े सितारों के साथ 80 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन

कवि उदय दाहिया ने दी जानकारी
अरुण वर्मा के निधन की जानकारी कवि उदय दाहिया ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा, 'बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि मेरे मित्र अभिनेता अरुण वर्मा का आज सुबह भोपाल में निधन हो गया है भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ओम शांति शांति शांति...।' गौरतलब है कि अरुण वर्मा लंबे समय से बीमार थे, इसलिए वह अपने मूल निवास भोपाल में रहकर अपना इलाज करा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन फिल्मों में कर चुके हैं काम
अभिनेता अरुण वर्मा सलमान खान की फिल्म 'किक' में नजर आए थे। अरुण प्रसिद्ध रंगकर्मी बव कारंत के शिष्य रह चुके हैं। बव कारंत से रंगमंच की बारीकियां सीखने के बाद उन्होंने मुंबई की ओर रुख किया था। अरुण वर्मा के अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म डकैत से हुई थी। जिसमें सनी देअल मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा अरुण 'हिना', 'खलनायक', 'प्रेम ग्रंथ', 'नायक', 'मुझसे शादी करोगी', 'हीरोपंती' सहित  80 फिल्मों में अभिनय कर चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed