फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actor anupam kher disappointed on huge use of technique and social media

तकनीक और सोशल मीडिया के इस्तेमाल से चिंतित हुए अनुपम खेर, बोले- इस चीज की खल रही है सबसे ज्यादा कमी

Sat, 23 Jun 2018 08:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Updated Sat, 23 Jun 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
actor anupam kher disappointed on huge use of technique and social media
anupam kher
अवसाद से अपनी जंग के बारे में हाल में ही बोलने वाले अनुपम खेर ने कहा कि वह मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर जागरूकता फैलाना चाहते हैं। खेर ने कहा कि तकनीक और सोशल मीडिया के बेतहाशा इस्तेमाल से लोग मानवीय भावना खोते जा रहे हैं। 
विज्ञापन

actor anupam kher disappointed on huge use of technique and social media
Anupam Kher

आईफा पुरस्कार से अलग एक सामूहिक साक्षात्कार में उन्होंने कहा ‘ तन्हाई अगर आपके दिमाग को प्रभावित करती है तो इसके पीछे क्यों भागना। इन दिनों हम ढेर सारी मशीनों से रूबरू हैं। मोबाइल फोन हैं और इंटरनेट हैं। मानवीय भावना नदारद है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

actor anupam kher disappointed on huge use of technique and social media
anupam kher

उन्होंने अपने अतीत में झांकते हुए पुराने दिनों को याद किया और कहा ‘ हम एक छोटे से घर में रहते थे। तब हम एक दूसरे से धींगा-मुश्ती करते थे। मेरे दादा कहा करते थे कि जब भी तुम्हें धींगा-मुश्ती करनी हो, बस एक दूसरे को गले लगाओ। आज बच्चे अलग-अलग बैठे होते हैं। उनके बीच न मानवीय भावना का और न ही शारीरिक संपर्क का कोई रिश्ता है।’ 

विज्ञापन

actor anupam kher disappointed on huge use of technique and social media
Anupam Kher

खेर ने कहा कि सोशल मीडिया पर मौजूदा पीढ़ी की बेतहाशा निर्भरता है और यह अवसाद के कारणों में से एक है।  उन्होंने ये भी कहा 'आज खाली आंखों के लिए कोई हसीन मंजर नहीं है। इसे इंस्टाग्राम के लिए खिंचा जाता है। किशोर तनावग्रस्त रहते हैं कि फेसबुक पर लगाई गई उनकी तस्वीरों को ज्यादा ‘लाइक’ नहीं मिलता।’ 

actor anupam kher disappointed on huge use of technique and social media
anupam kher

खेर ने हाल ही में यूट्यूब पर एक वीडियो डाली थी जिसमें उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में चर्चा की थी। उन्होंने लोगों से कहा था कि वे अपने अवसाद पर खुल कर बात करने से नहीं कतराएं। उन्होंने कहा कि उनके इस पैगाम पर लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed