15 साल के वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए अमिताभ बच्चन, सोशल मीडिया पर लिखा- 'इस उम्र में तो हम ठीक से...'
Amitabh Bachchan On Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम के स्टार बैट्समैन रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मैदान में अपने आक्रामक अंदाज से क्रिकेट प्रेमियों को अपना दीवाना बना लिया है। वैभव का खेल देखकर सिर्फ आम दर्शक ही नहीं बल्कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी उनके फैंन हो गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैभव के फैंस की लिस्ट में अब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन भी शामिल हो गए हैं। बिग बी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ट्वीट करके वैभव की जमकर तारीफ की।
अमिताभ बोले- 'इस उम्र में हम ठीक से..'
शुक्रवार देर रात अमिताभ ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'सूर्यवंशी- 15 साल का अद्भुत सूर्या। इस उम्र में तो हम बंटे और गुल्ली-डंडा भी ठीक से नहीं खेल पा रहे थे !!' बहुत ही कम उम्र में अमिताभ बच्चन जैसे स्टार से तारीफ हासिल करना वैभव के लिए अपने आप में एक बड़ी बात है।
T 5756(i) -
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 29, 2026
Sooryavanshi - १५ साल की उम्र का अद्भुत सूर्या ।
इस उम्र में तो हम बंटों और गुल्ली डंडा भी ठीक से नहीं खेल पा रहे थे !!
इस साल आईपीएल में वैभव ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने दिग्गज क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का आईपीएल रिकॉर्ड भी तोड़ा। पूरे सीजन में कई मैच ऐसे रहे जब वैभव के बल्ले ने ही राजस्थान रॉयल्स को मैच जिता दिया। वैभव ने जसप्रीत बुमराह और मिशेल स्टार्क जैसे वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों तक की जमकर कुटाई की।
फाइनल तक नहीं पहुंच पाया राजस्थान
वैभव सूर्यवंशी ने भले ही इस सीजन में 16 मैचों में 776 रन बनाए पर राजस्थान रॉयल्स फाइनल की रेस से बाहर हो गया। शुक्रवार को गुजरात टाइटंस से मैच हारने के बाद वैभव मैदान पर ही रोने लगे। इसका वीडियाे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
83 साल के अमिताभ बच्चन केबीसी के इस सीजन की शूटिंग खत्म होने के बाद से घर पर हैं। आखिरी बार वो साल 2024 में रिलीज हुई दो फिल्मों में नजर आए थे। इसमें से एक तमिल एक्शन ड्रामा फिल्म 'वेट्टैयन' थी जिसमें रजनीकांत मुख्य भूमिका में थे। दूसरी थी नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 AD', जिसमें बिग बी ने अश्वत्थामा की अहम भूमिका निभाई थी। हाल ही में उन्होंने कमल हासन के साथ इस फिल्म के सेकंड पार्ट की शूटिंग पूरी की है जो हैदराबाद में जारी है।