फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Accused files bail plea in Zaira Wasim case, sent to judicial custody

एक्ट्रेस जायरा वसीम से छेड़छाड़ के आरोपी ने दी जमानत अर्जी, पत्नी बोलीं-वे बेकसूर

Wed, 13 Dec 2017 07:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Wed, 13 Dec 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
Accused files bail plea in Zaira Wasim case, sent to judicial custody
जायरा वसीम

बॉलीवुड एक्ट्रेस जायरा वसीम के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़ मामले में कोर्ट ने सुनावई करते हुए आरोपी विकास सचदेवा को 22 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं आरोपी युवक ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। जिस पर कोर्ट 15 दिसंबर को सुनवाई करेगा।  

विज्ञापन


बता दें कि एक्ट्रेस ने रविवार को विस्तारा एयरलाइंस की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में अपने साथ छेड़छाड़ होने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि एक शख्स ने उनकी ढाई घंटे की यात्रा को नरकीय बना दिया। उन्होंने कहा ‘मैं इस घटना को फोन में रिकॉर्ड करना चाहती थी, लेकिन कम रोशनी के कारण मैं ऐसा नहीं कर पाई। यह हरकत पांच से दस मिनट तक जारी रही और मैं समझ गई कि वह छेड़छाड़ कर रहा है।’ 
विज्ञापन


पढ़ें: छेड़छाड़ की घटना के बाद इस एक्टर के साथ देखी गईं दंगल गर्ल 'जायरा वसीम'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस मामले में आरोपी विकास सचदेवा की पत्नी ने बताया कि मेरे पति बेकसूर हैं और उनका छेड़छाड़ करने का कोई इरादा नहीं था। हमारे परिवार में एक जवान शख्स की मौत हुई थी, जहां वो गए थे। सचदेवा की पत्नी ने कहा कि मेरे पति पिछले 24 घंटों से सोये नहीं थे। 

उन्होंने क्रू से कहा था कि उन्हें परेशान न करें क्योंकि वह सोना चाहते हैं। उन्होंने सोते समय अपने पैर ऊपर कर लिए, उनका शोषण करने का कोई इरादा नहीं था। साथ ही आरोपी के एक करीबी दोस्त ने बताया कि पूरा सचदेवा परिवार इस घटना के बाद से टूट गया है। 

आरोपी की पत्नी का रो-रोकर बुरा हुआ हाल

Accused files bail plea in Zaira Wasim case, sent to judicial custody

विकास की पत्नी दिव्या का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में हुई एक मौत के बाद इस दूसरे झटके से हर कोई परेशान है। छोटे बच्चे बार-बार अपने पापा को याद करते हैं। महज पब्लिसिटी स्टंट के लिए झूठे आरोपों में विकास को फंसाया गया है, परिवार वकीलों से संपर्क साध रहा है।

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जायरा वसीम ने विस्तारा एयरलाइंस की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में उनके साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए रो-रोकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो से अपने साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने जायरा के नाबालिग होने के कारण आरोपी विकास सचदेवा को गिरफ्तार कर छेड़खानी और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed