फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   According to Reports Film to be made on Udaipur famous Kanhaiya Lal murder case Know Details

Kanhaiya Lal murder case: कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनेगी फिल्म? दिवंगत दर्जी के बेटे ने किया खुलासा

Wed, 28 Jun 2023 10:27 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 28 Jun 2023 10:27 AM IST
सार

कन्हैयालाल हत्याकांड पर मुंबई का एक प्रोडक्शन हाउस फिल्म बनाने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी टीम आज मुंबई से उदयपुर आएगी।

विज्ञापन
According to Reports Film to be made on Udaipur famous Kanhaiya Lal murder case Know Details
कन्हैयालाल मर्डर केस पर बनेगी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश को झकझोर कर रख देने वाले नृशंस कन्हैयालाल हत्याकांड को आज 28 जून को एक साल हो गया है। अब इस हत्याकांड पर फिल्म बनाने की तैयारी है। बता दें कि उदयपुर में 28 जून 2022 को हुए कन्हैया लाल हत्याकांड ने देश को हिलाकर रख दिया था। दुकान में घुसकर कन्हैयालाल की निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद हत्या का ही एक लाइव वीडियो वायरल हुआ था। इस खूंखार घटना को अंजाम देने वाले गौस मोहम्मद और रियाज अत्तारी जेल की सलाखों में हैं। वहीं अब इस हत्याकांड पर फिल्म बनने जा रही है।

विज्ञापन


मुंबई से आया था कॉल
कन्हैयालाल हत्याकांड पर मुंबई का एक प्रोडक्शन हाउस फिल्म बनाने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी टीम आज मुंबई से उदयपुर आएगी। दिवंगत कन्हैयालाल तेली के बड़े बेटे यश तेली ने एक बातचीत के दौरान बताया कि कुछ दिन पहले मुंबई के जानी फिरफॉक्स नाम की एक कंपनी से कॉल आया था, जिसमें निर्देशक अमित जानी ने बात की थी। उन्होंने कहा कि हम कन्हैयालाल यानी आपके पिता के हत्याकांड पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन

Aanand L. Rai Birthday: आनंद एल राय ने शुरुआत में असफलता का स्वाद चख उठाया बड़ा कदम, फिर ऐसे बदली अपनी किस्मत
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार ने दी रजामांदी!
यश तेली ने आगे बताया कि,' उस समय तो मैंने निर्देशक से परिवार के सदस्यों से बात करने के लिए कहा था। तब परिवार के सदस्यों ने न कह दिया था, लेकिन फिर बातचीत की तो फिल्म से कोई समस्या नहीं है। वे राजी हो गए हैं। अभी तीन दिन पहले ही अमित जानी से बात हुई है। उनको फिल्म बनाने के लिए हां कर दिया है। यश के मुताबिक फिल्म की टीम 28 जून को उदयपुर आएगी और बातचीत करेगी। यश ने बताया कि टीम उदयपुर आकर हर किरदार के बारे में जानकारी जुटाएगी। इसके बाद वह फिल्म के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने संदीप सिंह के साथ किया मेगा बजट प्रोजेक्ट का एलान, जल्द जारी होगा फिल्म नाम 

फिल्म में शामिल होंगे यह किरदार?
आपको बता दे कि इस हत्याकांड में कई किरदार हैं। खुद दिवंगत कन्हैयालाल तेली, उनके दोनों बेटे और बेटी। मुख्य आरोपी गौस मोहम्मद, रियाज अत्तारी सहित अन्य सह आरोपी। इसके अलावा हत्या के बाद जब आरोपी भाग रहे थे, तब राजसमंद के दो युवकों की सजगता से पकड़ में आए थे। इसके अलावा इस मामले में तत्काल एक्शन लेने वाले और लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारी। 
Jaid Hadid: मां ने पड़ोसी के दरवाजे पर दिया था छोड़, कूड़े से खाया खाना, बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट का छलका दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed