फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss Ott 2 contestant jad hadid revealed he was abandoned by mother eat anything from garbage

Jaid Hadid: मां ने पड़ोसी के दरवाजे पर दिया था छोड़, कूड़े से खाया खाना, बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट का छलका दर्द

Wed, 28 Jun 2023 10:06 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 28 Jun 2023 10:06 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss Ott 2 contestant jad hadid revealed he was abandoned by mother eat anything from garbage
जैद हदीद - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के घर में इन दिनों लेबनान में पैदा हुए मॉडल जैद हदीद की जमकर चर्चा हो रही है। इंटरनेशनल सेंसेशन हदीद अपने लुक्स से लड़कियों को काफी इंप्रेस कर रहे हैं। अब जैद ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसे खुलासे किए हैं जो किसी को भी इमोशनल कर देंगे। उन्होंने अपनी वाइफ और बेटी के बारे में कई खुलासे किए हैं।

विज्ञापन

जैद अपने मुश्किल दिनों को याद करते हुए इमोशनल हो गए। ब्रेकफास्ट टेबल पर जैद फूट-फूट कर रोने लगे। घर के बाकी कंटेस्टेंट्स को समझ नहीं आया कि जैद को क्या हुआ। तब जैद ने बताया कि वो खाना देखकर इमोशनल हो जाते हैं। जैद ने कहा कि एक वक्त ऐसा था जब उन्हें भूखे पेट सड़क पर सोना पड़ता था। कई बार कचरे के डिब्बे में खाना ढूंढा है। अब जब भी कोई खाना मांगता है मैं मना नहीं कर पाता चाहे कोई भी परिस्थिति क्यों न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अपनी बेटी और पत्नी के बारे मे बात करते हुए जैन ने कहा, कि अगर वो अपनी बेटी की फोटो शेयर करते हैं, तो लोग उनके पार्टनर के बारे में पूछते हैं। जैद ने बताया कि उनका और उनकी पत्नी का तलाक हो चुका है, हालांकि दोनों के बीच काफी अच्छे रिश्ते हैं. लोग मेरे सोशल मीडिया पर मेरी बेटी को देखते हैं, लेकिन मां को नहीं देखते हैं तो पूछते हैं,मैं किसी से कुछ नहीं छुपा रहा।

विज्ञापन

आपको बता दें जैद हदीद ने 2017 में रमोना खालिद से शादी की थी, जो एक मशहूर मॉडल और एंटरप्रेन्योर हैं. दोनों की एक बेटी है, लेकिन शादी के कुछ साल में ही दोनों अलग हो गए। जैद ने आगे बातचीत में कहा कि उनके मन में रमोना के लिए बहुत सम्मान है. वो एक टफ महिला हैं।

यह भी पढ़ें: कंगना रणौत ने संदीप सिंह के साथ किया मेगा बजट प्रोजेक्ट का एलान, जल्द जारी होगा फिल्म नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed