Vaani Kapoor: पहलगाम हमले के बाद वाणी कपूर हो रहीं ट्रोल, लोगों ने सोशल मीडिया पर लगाई लताड़
Abir Gulaal Actress Vaani Kapoor: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद वाणी कपूर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश में शोक के साथ लोगों के मन में गुस्सा भी है। इस हमले में 28 पर्यटकों की जान चली गई है। इस बीच, वाणी कपूर और पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की आगामी क्रॉस-बॉर्डर रोमांटिक फिल्म 'अबीर गुलाल' सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना का शिकार हो रही है। नाराज नेटिजन्स इस फिल्म के बायकॉट की मांग कर रहे हैं और भारतीय कलाकारों के पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने पर सवाल उठा रहे हैं।
पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस फिल्म पर जमकर निशाना साधा। कई यूजर्स ने फिल्म के प्रचार और फवाद खान की मौजूदगी पर को लेकर सवाल किया। एक यूजर ने लिखा, "हमारे भाई-बहनों पर इस हमले के बाद हर पाकिस्तानी कलाकार पर प्रतिबंध लगना चाहिए। इस कायराना हरकत की हम कड़ी निंदा करते हैं।" एक अन्य यूजर ने वाणी कपूर को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "वाणी, हालात समझो। यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं होगी।" एक तीसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "वाणी, सिर्फ लंबा कद काफी नहीं, थोड़ा हौसला भी दिखाओ।" वहीं, एक और शख्स ने सवाल उठाया, "क्या फवाद खान पहलगाम में मासूम पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा करेंगे?"
Javed Akhtar: 'तू कौन, तेरी औकात क्या...?' पहलगाम हमले को लेकर किस पर क्यों बरसे जावेद अख्तर
After this attack on our Indian Brothers & Sisters every Pakistani Actors & Artist should be banned. We all strongly condemn this cowardly act #BoycottBollyood #BoycottAbirGulaal #PahalgamTerrorAttack #PahalgamTerroristAttack #BoycottFahwadKhan
— O_1608 (@1608_O) April 22, 2025
Vaani, get real and grow a spine. Being physically tall isn’t enough.
— Sharmishta Sharma (@AnObserversView) April 23, 2025
This is not going to release here. Bye bye
— Vighnesh Rane (@Vighrane01) April 23, 2025
'अबीर गुलाल' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन आरती एस बागड़ी ने किया है। यह प्यार की एक दिल छू लेने वाली कहानी बताई जा रही है। फिल्म में वाणी कपूर और फवाद खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसकी रिलीज डेट 9 मई 2025 तय की गई है। लेकिन फवाद खान के होने के कारण यह फिल्म शुरू से ही विवादों में रही है। पहलगाम हमले ने इस विवाद को और हवा दे दी है।
Manoj Muntashir: पहलगाम आतंकी हमलों पर खौला मुंतशिर का खून, पीएम मोदी से की अपील, कहा- आपको प्रतिशोध लेना होगा