{"_id":"6472e4ddf476519dbb0598b6","slug":"abhishek-bachchan-film-dasvi-gets-a-sequal-yami-gautam-and-nimrat-kaur-starrer-movie-reports-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dasvi Sequal: आने वाला है अभिषेक बच्चन की दसवीं का सीक्वल! जानें कब रिलीज होगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dasvi Sequal: आने वाला है अभिषेक बच्चन की दसवीं का सीक्वल! जानें कब रिलीज होगी फिल्म
Sun, 28 May 2023 10:52 AM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 28 May 2023 10:52 AM IST
सार
ऐसी चर्चा है कि अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म दसवीं का सीक्वल बनने जा रहा है। जाहिर तौर पर तुषार जलोटा ने स्क्रीनप्ले पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
फिल्म- दसवीं
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिषेक बच्चन हिंदी सिनेमा में पिछले काफी समय से सक्रिय हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, लेकिन अभिनेता को स्टारडम नहीं मिल पाया। बीते साल उनकी फिल्म दसवीं ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेता को उनकी एक्टिंग के लिए बहुत तारीफ मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने अशिक्षित राजनेता की भूमिका निभाई थी। जिसे भ्रष्टाचार के कारण जेल हो जाती है और फिर वह जेल से पढ़ाई करके दसवीं की परीक्षा पास करता है। इस फिल्म को तुषार जलोटा ने निर्देशित किया था। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है।
कब आएगा सीक्वल
ऐसी चर्चा है कि अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म दसवीं का सीक्वल बनने जा रहा है। जाहिर तौर पर तुषार जलोटा ने स्क्रीनप्ले पर काम शुरू कर दिया है और अपने विचारों के लिए निर्माता दिनेश विजान की मंजूरी ले ली है। खबर है कि दसवीं का सीक्वल इस साल के अंत कर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा यामी गौतम और निमरत कौर भी मुख्य भूमिकाओं में थीं। अभिषेक बच्चन ने वेब ओरिजिनल फिल्म श्रेणी में फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2022 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान जीता, जबकि फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म वेब ओरिजिनल की कैटेगरी में का पुरस्कार भी जीता।
इसे भी पढ़ें- Ashneer Grover: रोडीज 19 में शार्क टैंक इंडिया के जज को देख चौंके फैन्स, बोले- ये किस लाइन में आ गए आप?
विज्ञापन
इन फिल्मों में आएंगे नजर
फिल्मों में अपनी पसंद के बारे में अभिषेक बच्चन ने कहा कि आराध्या ने उनके काम को प्रभावित किया था। उन्होंने कहा था कि कोई भी माता-पिता आपको बताएगा कि आपका बच्चा मानसिक तौर पर आपको बहुत प्रभावित करता है। ऐसा सिर्फ आपके पेशेवर जीवन में नहीं बल्कि रोज होता है। मैं हमेशा से अपने परिवार को काफी अहमियत देता हूं तो जाहिर है कि मैं बाकी लोगों से अलग नहीं हूं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन अगली बार आर. बाल्की की घूमर और रेमो डिसूजा की डांसिंग डैड में दिखाई देंगे।