'शार्क टैंक इंडिया' के पहले सीजन से चर्चा में आए अशनीर ग्रोवर को फैन्स ने जब दूसरे सीजन में नहीं देखा तो वह निराश हो गए थे। हर कोई सवाल करने लगा था कि आखिर अशनीर ग्रोवर 'शार्क टैंक इंडिया 2' का हिस्सा क्यों नहीं हैं? लेकिन अब अशनीर ग्रोवर टीवी पर वापस लौट आए हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि अशनीर ग्रोवर ने वापसी 'शार्क टैंक इंडिया' से नहीं बल्कि 'रोडीज' से की है। वह अब 'रोडीज 19: कर्म या कांड' में नजर आएंगे। मेकर्स ने हाल ही इसका प्रोमो रिलीज किया, जिसमें अशनीर ग्रोवर नजर आए।
Ashneer Grover: रोडीज 19 में शार्क टैंक इंडिया के जज को देख चौंके फैन्स, बोले- ये किस लाइन में आ गए आप?
वहीं अशनीर ग्रोवर प्रोमो वीडियो में इंटरव्यू राउंड में पूरे जोश में नजर आ रहे हैं, कंटेस्टेंट्स में से एक शिव ठाकरे का मुखौटा पहने हुए दिखाई देता है। गैंग लीडर कंटेस्टेंट्स को खरीदने के लिए एक-दूसरे के खिलाफ बोली लगाते नजर आएंगे। एक सीन में अशनीर किसी से कहते हैं, 'भीख ही मांग रहा है न। भाई ले लो मेरे को (आप मुझसे भीख मांग रहे हैं)।'' राउंड में सभी कंटेस्टेंट्स खुद को बेचने की कोशिश करते हुए दिखाई देते हैं।
यह भी पढ़ें: भंसाली के साथ काम करके आपका दिमाग पक जाएगा, जानिए क्यों ऐसा कहा गुलशन देवैया ने
यह भी पढ़ें: 'मेरी पत्नी आयशा को मुझपर पूरा भरोसा है', एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बोले जैकी श्रॉफ