Be Happy: अभिषेक बच्चन और इनायत वर्मा की 'बी हैप्पी' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, फिल्म का पोस्टर भी जारी
अभिषेक बच्चन और इनायत वर्मा-स्टारर बी हैप्पी की स्ट्रीमिंग डेट सामने आ गई है। यह फिल्म एक पिता और बेटी के रिश्ते की मार्मिक कहानी बताएगी।
विस्तार
अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बी हैप्पी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दर्शकों को फिल्म की रिलीज डेट के खुलासे का बेसब्री से इंतजार था, जो आज खत्म हो गया। दरअसल, अभिषेक बच्चन और इनायत वर्मा अभिनीत फिल्म 'बी हैप्पी' की रिलीज डेट का एलान आज महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर किया गया है। निर्माताओं ने फिल्म का पोस्टर भी जारी किया गया है।
इस दिन आएगी फिल्म
यह फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। 'बी हैप्पी' प्राइम वीडियो पर 14 मार्च को रिलीज होगी। 'बी हैप्पी' एक समर्पित एकल पिता, शिव (अभिषेक बच्चन) और उनकी उत्साही, तेज-तर्रार बेटी धरा (इनायत वर्मा) के बीच अटूट बंधन की कहानी है। अपनी उम्र से कहीं ज्यादा समझदार धरा देश के सबसे बड़े डांस रियलिटी शो के मंच पर प्रदर्शन करने का सपना देखती है।
Mahashivratri: महादेव की भक्ति में लीन विक्की कौशल-सुनील शेट्टी, कंगना रनौत ने सद्गुरु संग साझा की तस्वीर
View this post on Instagram
फिल्म की कहानी
चीजें तब बिगड़ जाती हैं, जब एक खलनायक उस सपने को चकनाचूर करने की धमकी देता है तो शिव बेटी के सपने को बचाने के मिशन पर निकलता है। अपनी बेटी की उम्मीदों को जीवित रखने के लिए वह अपने भाग्य को चुनौती देता है। यह फिल्म एक पिता और बेटी के बीच के रिश्ते की मार्मिक कहानी को दर्शकों के सामने पेश करेगी।
Hina Khan Health Update: कैंसर उपचार के बीच हिना खान ने दी गुड न्यूज, बताया- कीमोथैरेपी पूरी हो चुकीं और अब...
फिल्म के कलाकार
यह फिल्म भारत और 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, नोरा फतेही और इनायत वर्मा की मुख्य भूमिकाओं में हैं और नासिर, जॉनी लीवर और हरलीन सेठी की सहायक भूमिकाएं हैं।
Maha Shivaratri 2025: हर हर महादेव, महाशिवरात्रि के दिन ओटीटी पर देखिए फिल्मों में भोलेनाथ के अद्भुत चमत्कार