{"_id":"2462dfafd751a88315f27c0b76a748fd","slug":"abhinav-kashyap-said-salman-khan-never-rehearses","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसने खोल दिया सलमान का इतना बड़ा राज?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किसने खोल दिया सलमान का इतना बड़ा राज?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 13 Sep 2013 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान के चाहने वालों की कमी नहीं हैं। उनकी हर अदा पर लोग फिदा हैं। लेकिन एक निर्देशक ने सलमान का वो राज खोला है जो उनके फैंस को शायद रास न आए।
विज्ञापन
निर्देशक अभिनव कश्यप का सलमान से मनमुटाव किसी से छिपा नहीं हैं। अभिनव कश्यप ने अपनी आने वाली फिल्म 'बेशरम' में सलमान का मजाक भी बनवाया है। लेकिन अब अभिनव ने सीधे-सीधे सलमान की तुलना रणबीर कपूर से कर दी है।
विज्ञापन
जिसमें एक बार फिर सलमान को ही निशाना बनाया गया है। अभिनव का कहना है कि रणबीर बेहद ही मेहनती कलाकार हैं जबकि सलमान तो स्क्रिप्ट की लाइनें तक ठीक से याद नहीं कर पाते और ठीक से रिहर्सल भी नहीं करते।
विज्ञापन
अभिनव कश्यप ने सलमान खान के साथ 'दबंग' फिल्म की थी। इसके बाद उन्होंने रणबीर के साथ 'बेशरम' फिल्म की है।
इशारों में अभिनव ने रणबीर और सलमान के साथ अपने कार्य अनुभव बताए हैं जिसमें रणबीर की तारीफ और सलमान की काबलियत पर सवालिया निशान लगाए हैं।