{"_id":"5cd8f25cbdec22076100b33e","slug":"abhimanyu-singh-played-vilain-rohit-shetty-film-sooryavanshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित शेट्टी को मिला ये नया विलेन, 'सूर्यवंशी', 'सिंघम' और 'सिम्बा' से होगा मुकाबला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रोहित शेट्टी को मिला ये नया विलेन, 'सूर्यवंशी', 'सिंघम' और 'सिम्बा' से होगा मुकाबला
Mon, 13 May 2019 09:58 AM IST
shrilata biswas
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 13 May 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
abhimanyu singh
- फोटो : social media
अक्स, गुलाल और मॉम जैसी फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभा चुके अभिमन्यु सिंह, जल्द ही एक और फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म है रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार की सूर्यवंशी। श्रीदेवी की फिल्म मॉम में जगन का किरदार निभाने वाले अभिमन्यु सिंह अभी तक कई फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभा चुके हैं।
विज्ञापन
रोहित शेट्टी की पिछली फिल्म सिंबा में सोनू सूद ने विलेन का किरदार निभाया था। अभिमन्यु कहते हैं, 'रोहित सर ने मुझे तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म थीरान देखकर पसंद किया। उस फिल्म में मैं एक विलेन के किरदार में था, जिसमे कुछ कुछ हीरो जैसे लक्षण भी थे। फिल्म को देखने के बाद रोहित सर इतने खुश हुए कि उन्होंने मुझे कॉल कर कहा बधाई हो तुमको फिल्म सूर्यवंशी में काम मिल गया है।'
विज्ञापन
फिल्म सूर्यवंशी में किरदार के बारे में पूछने पर अभिमन्यु कहते हैं, 'मेरा किरदार बहुत ही अप्रत्याशित और घातक है, जिसने देश के सभी पुलिसवालों के खिलाफ एक जंग छेड़ रखी है।' फिल्म सूर्यवंशी में खिलाड़ी अक्षय कुमार एटीएस के चीफ ऑफिसर वीर सूर्यवंशी का किरदार निभाएंगे, जिनकी मां के किरदार के लिए कुछ दिन पहले ही बधाई हो एक्ट्रेस नीना गुप्ता को साइन किया गया था।
विज्ञापन
मुंबई में चल रहे शूट के 10-12 दिन बाद निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी टीम को लेकर बैंकॉक जाएंगे, जहां अक्षय कुमार के किरदार का इंट्रोडक्शन सीन शूट किया जाएगा। इसके बाद अगला शूट हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी और गोवा में किए जाएंगे। फिल्म सूर्यवंशी में रोहित शेट्टी के कॉप यूनीवर्स के दूसरे किरदार सिम्बा और सिंघम भी इस फिल्म में दिखेंगे।