फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abhijeet Bhattacharya slams bollywood actors said no one is Patriot in the Industry Details inside

Abhijeet: बॉलीवुड सितारों पर फूटा अभिजीत भट्टाचार्य का गुस्सा, इंडस्ट्री के इस कपल पर साधा निशाना, कही यह बात

Wed, 03 Apr 2024 10:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 03 Apr 2024 10:05 AM IST
सार

अभिजीत 90 के दशक के लोकप्रिय गायक रहे हैं। गायक ने अपने करियर में दर्शकों को कई हिट गानों का तोहफा दिया है। अब हाल ही में, एक बार फिर गायक अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

विज्ञापन
Abhijeet Bhattacharya slams bollywood actors said no one is Patriot in the Industry Details inside
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपनी गायकी से लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिजीत भट्टाचार्य अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। एक साक्षात्कार में पाकिस्तानी गायकों को बढ़ावा देने के लिए सलमान खान की आलोचना करने वाले सिंगर अपने नए बयान की वजह से चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान गायक ने कहा कि बॉलीवुड में एक भी एक्टर सच्चा राष्ट्रवादी या देशभक्त नहीं है। उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में दोहरे मापदंड हैं। साथ ही, उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि सच्चा देशभक्त होने की वजह से उन्हें कई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा।

विज्ञापन

Silence 2: मनोज-प्राची ने साइलेंस के सीक्वल पर की खुलकर बात, बताया, कैसे फिर से निभाया ये किरदार

विज्ञापन

गायक ने साधा बॉलीवुड पर निशाना

गायक ने कहा कि उन्हें इसलिए कष्ट सहना पड़ा, क्योंकि वह एक सच्चे राष्ट्रवादी हैं। उन्होंने कहा कि आजकल लोग ऐसा दिखावा करते हैं। गायक ने एक दंपत्ति पर निशाना साधते हुए कहा कि पति सोशल मीडिया पर कुछ और प्रचार करते हैं, जबकि राजनीति में सक्रिय उनकी पत्नी कुछ और कहती हैं।

'इंडस्ट्री में कोई सच्चा देशभक्त नहीं'

गायक ने कहा, "बॉलीवुड में कोई भी आदमी देशभक्त नहीं है। इसमें पति कुछ कहता है और पत्नी संसद में जाकर कुछ और कहती है। इसलिए पैसे देकर किसी को देशभक्त मत बनाइए। मैंने इस प्रक्रिया में पैसे और बहुत कुछ खोया है। 

विज्ञापन

शाहरुख खान के लिए गाए कई गाने

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिजीत 90 के दशक के मशहूर गायक रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरस्टार्स के लिए गाने गाए हैं। शाहरुख के लिए उन्होंने कई गानों में अपनी आवाज दी, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया। गाने के अलावा वे कई सिंगिंग रियलिटी शोज में बतौर जज भी नजर आ चुके हैं।
Box Office Collection Report: पांचवें दिन 50 करोड़ के करीब पहुंची गॉडजिला x कॉन्ग, क्रू की पकड़ भी बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed