{"_id":"58c10be94f1c1bd67edc4177","slug":"abbas-mustan-s-machine-passed-without-cuts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेंसर बोर्ड ने बिना कट के पास की फिल्म 'मशीन'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सेंसर बोर्ड ने बिना कट के पास की फिल्म 'मशीन'
amarujala.com {presented by: Abhishek}
Updated Thu, 09 Mar 2017 01:36 PM IST
विज्ञापन
फिल्म सेंसर बोर्ड ने बॉलीवुड निर्देशक अब्बास-मुस्तान की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'मशीन' को बिना कट के पास कर दिया है। फिल्म को ‘U/A’ सर्टिफिकेट दिया गया है। इस फिल्म से अब्बास बरमनवाला के बेटे मुस्तफा बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं।
विज्ञापन
सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने कहा कि बोर्ड सदस्यों को कुछ इस फिल्म में ऐसा कुछ नहीं दिखा जो इसके सीन काटे जाएं।
फिल्म अब्बास-मुस्तान की पुरानी फिल्मों की तरह ही साफ सुथरी है।
Trending Videos
'मुस्तफा का काम बहुत अच्छा'
मुस्तफा के काम की तारीफ करते हुए पहलाज ने कहा कि मुस्तफा का काम बहुत अच्छा है और दर्शकों को जरूर पसंद आएगा। गौरतलब है कि मशीन आगामी 17 मार्च को रिलीज की जाएगी।
अब्बास का कहना है कि हमने इस फिल्म में उतनी ही मेहनत की है जैसा की पहले की फिल्मों में करते आ रहे हैं। हमें फर्क नहीं पड़ता की हीरो घर से है या बाहर से दोनों हमारे लिए महत्व रखते हैं। मुस्तफा के साथ फिल्म में कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगी।