फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aap Jaisa Koi Actor R Madhavan Told How He Stays Fit At The Age of 55

R Madhavan: 55 के हो चुके माधवन कैसे रहते हैं फिट? ‘आप जैसा कोई’ के ट्रेलर लाॅन्च पर शेयर किया सीक्रेट

Wed, 25 Jun 2025 08:20 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 25 Jun 2025 08:20 PM IST
सार

बुधवार शाम आर माधवन और फातिमा सना शेख स्टारर फिल्म ‘आप जैसा कोई’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई में हुआ। इस मौके पर 55 साल के माधवन अपनी फिटनेस का सीक्रेट शेयर करते दिखे। 

विज्ञापन
Aap Jaisa Koi Actor R Madhavan Told How He Stays Fit At The Age of 55
आर माधवन फिल्म 'आप जैसा कोई' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर फातिमा सना शेख संग - फोटो : इंस्टाग्राम@Filmfare

विस्तार

फिल्म ‘आप जैसा कोई’ में आर माधवन अपने से 22 साल छोटी उम्र की हीरोइन फातिमा सना शेख के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई में हुआ। इस मौके पर फिल्म के बारे में कई सारी बातें माधवन और फातिमा ने साझा की है। साथ ही माधवन ने अपने फिटनेस सीक्रेट के बारे में भी बताया। 

विज्ञापन

क्या फिटनेस रूटीन फॉलो करते हैं माधवन
माधवन कहते हैं, ‘फिल्म ‘साला खडूस’ की जब मैं शूटिंग कर रहा था तो कई डाइटीशियन, एक्सपर्ट से मिला। आखिर में बिल्कुल एक देसी आदमी से मिला, उसने इतना ही कहा कि जितना कम खाओगे, उतना वजन कम होगा, उतना फिट रहोगे। इस सलाह के बाद से मैं तभी खाता हूंं, जब मुझे भूख लगती है।’ आगे माधवन यह भी बताते हैं कि लोग उन्हें डी एजिंग वाले यानी कम उम्र वाले रोल करने की सलाह देते हैं, मगर इस काम में काफी खर्च होता है। तो वह ऐसे रोल नहीं करते हैं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

ये खबर भी पढ़ें: R Madhavan: माधवन ने शुभांशु शुक्ला और Axiom-4 मिशन की टीम को दी बधाई, सुरक्षित  वापसी के लिए की प्रार्थना 

क्या है फिल्म ‘आप जैसा कोई’ की कहानी
फिल्म ‘आप जैसा कोई’ में आर माधवन ने श्रीरेणु नाम के 42 वर्षीय एक संस्कृत टीचर का रोल किया है। श्रीरेणु की अब तक शादी नहीं हुई है। फिर उसे एक 32 साल की मधु का रिश्ता है, जो आजाद ख्याल लड़की है। दोनों को एक-दूसरे से प्यार होता है, शादी तक भी बात पहुंचती है, मगर अचानक एक कारण से रिश्ता टूट जाता है। फिल्म में आर माधवन और फातिमा सना शेख के किरदारों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिली है। 

कब रिलीज होगी फिल्म 
फिल्म 'आप जैसा कोई' नेटफ्लिक्स पर 11 जुलाई को स्ट्रीम होगी। इस फिल्म को विवेक सोनी ने निर्देशित किया है। सोशल मीडिया यूजर्स को भी इस फिल्म का हालिया रिलीज ट्रेलर भी काफी पसंद आया है। आर माधवन और फातिमा सना शेख के किरदारों के बीच का प्यारा सा रोमांस भी अच्छा लगा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed