फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir will be a wrestler in his next film

एलियन के बाद अब आमिर बनेंगे पहलवान

Wed, 14 Jan 2015 05:35 PM IST
Updated Wed, 14 Jan 2015 05:35 PM IST
विज्ञापन
Aamir will be a wrestler in his next film

फिल्म 'पीके' में एलियन बने आमिर खान अब अपनी अगली फिल्म में पहलवान के रोल में नजर आएंगे। आमिर खान हरियाणा के पहलवान महावीर फोगाट का रोल पर्दे पर निभाने जा रहे हैं। आमिर ने भी इस बात की पुष्टि अपने बयान में कर दी है। फिलहाल तो आमिर 'पीके' की रेकॉर्ड तोड़ सफलता को सेलिब्रेट करने में व्यस्त हैं।

विज्ञापन


खबर है कि आमिर खान ने फिल्म कुश्ती के लिए हामी भर दी है। यह फिल्म रियल लाइफ घटनाओं पर आधारित है। आमिर हरियाणा के पहलवान महावीर फोगाट का रोल निभाएंगे। महावीर पहलवान थे। उन्होंने अपनी बेटियों गीता और बबिता को कुश्ती की ट्रेनिंग दी। इन बहनों ने कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में मेडल जीत देश का नाम रोशन किया। महावीर के संघर्ष को ध्यान में रखकर ही कुश्ती की कहानी रची गई है।

विज्ञापन

फोगाट को बुलाया था ‘सत्यमेव जयते’ में

Aamir will be a wrestler in his next film

आमिर खान इन बहनों और उनके पिता के संघर्ष से इतने प्रभावित हुए कि उन्हें अपने शो ‘सत्यमेव जयते’ में भी बुलाया। यह भी खबर है कि इस फिल्‍म को डायरेक्टर नीतेश तिवारी बना रहे हैं। नीतेश इससे पहले 'चिल्लर पार्टी' और 'भूतनाथ रिर्टन्स' जैसी फिल्‍में बना चुके हैं।

फिल्म कुश्ती का रोल आमिर के लिए एक नई चुनौती लेकर आएगा। अब तक उन्होंने ऐब्स बनाए हैं। मगर इसको लेकर उन्हें अपने शरीर के वजन को बढ़ाने के साथ पहलवानों के हिसाब से शरीर को गठीला भी बनाना होगा। इसके अलावा आमिर को अपने डिक्शन और अंदाज पर भी खूब मेहनत करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed