'पीके' ने की थी 'OMG' को रोकने की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान की फिल्म 'पीके' रिलीज होने के बाद से विवादों से जुड़ गई है। अब आमिर खान और राजकुमार हिरानी पर चर्चित फिल्म 'ओह माई गॉड' को रोकने की कोशिश करने का आरोप लगा है। फिल्म ओ माय गॉड में अक्षय कुमार और परेश्ा रावल मुख्य भूमिकाओं में हैं।
खबर है कि आमिर खान ने फिल्म 'पीके' के निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा और राजू हिरानी के साथ मिलकर अक्षय कुमार की इस फिल्म को रोकने के लिए इसके निर्देशक उमेश शुक्ला को आठ करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया था।
दोनों फिल्मों की कहानी मिलती-जुलती होने की बात पता चलने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया था। हालांकि वे इसमें सफल नहीं हो पाए। 2012 में प्रदर्शित हुई फिल्म 'ओह माई गॉड' को भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। फिलहाल फिल्म पीके पर अश्लीलता फैलाने और धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप भी लग रहा है।
सोशल साइटों पर ट्रेंड में है 'पीके' की जंग
आमिर खान की फिल्म 'पीके' का कट्टरपंथियों की ओर से विरोध बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शिवसैनिकों ने हिंदुओं के भगवान शिव को वॉशरूम में दिखाए जाने से नाराज होकर सोमवार को एक सिनेमा हॉल के सामने आमिर खान और राजू हिरानी का पुतला फूंका। वैसे आमिर की ताजा रिलीज फिल्म न सिर्फ सिनेमाघरों में बल्कि सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस हो रही है।
पहले हिंदू कट्टरपंथियों की ओर से फिल्म 'पीके' को हिंदू धर्म के खिलाफ बताया गया और ट्विटर पर #BoycottPK हैशटैग को ट्रेंड बनाया। इसके जवाब में फिल्म को पसंद करने वालों ने #WeSupportPK के हैशटैग से ट्वीट्स किए। फिलहाल फिल्म को सपोर्ट करने वाला हैशटैग टॉप पर ट्रेंड कर रहा है।
'एके' ने 'पीके' को दी फिल्म के लिए बधाई
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने चुनाव प्रचार से समय निकाल कर आमिर खान की फिल्म 'पीके' देखी। इसके बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि 'पीके देखी। शानदार फिल्म। इतने संवेदनशील विषय को इतनी सुंदरता से दिखाने के लिए आमिर खान को बधाई।'
आप के कहा है कहा कि केजरीवाल ने करीब 25 से 30 लोगों के साथ गाजियाबाद के एक सिनेमाघर में फिल्म देखी। दिल्ली में फिर से सत्ता हासिल करने की कोशिश में केजरीवाल जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।