फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir to Salman: Don't take social media sites too seriously

सलमान को बोले आमिर, इतने गंभीर ना बनो

Sun, 14 Jun 2015 11:13 AM IST
Updated Sun, 14 Jun 2015 11:13 AM IST
विज्ञापन
Aamir to Salman: Don't take social media sites too seriously

पिछले कुछ दिनों से सलमान खान सोशल साइट्स को लेकर काफी परेशान हैं। दरअसल उनकी परेशानी की वजह उनके ही प्रशंसक हैं। सलमान का नाराजगी इस बात को लेकर है कि उनके फैंस सोशल साइट्स पर भद्दी भाषा का इस्तेमाल करने लगते हैं।

विज्ञापन


हाल ही में जब सलमान को हिट एंड रन मामले में सजा हुई तो उनके प्रशंसकों ने सोशल साइट्स पर उनका जबर्दस्त समर्थन किया था। लेकिन उसके बाद एक नई जंग सोशल साइट्स पर देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


फेसबुक और अन्य साइट्स पर बॉलीवुड में शीर्ष पर कौन इसको लेकर प्रशंसक अक्सर भिड़ रहे हैं। इसमें एक स्टार के समर्थन में दूसरे स्टार को गालियां दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सोशल मीडिया को कोई नहीं लेता इतना सीरियस'

Aamir to Salman: Don't take social media sites too seriously

प्रशंसको की खराब भाषा और साथी कलाकारों को निशाना बनाए जाने से दुखी सलमान ने कहा था कि वो ट्विटर से हट जाएंगे। उन्होने फर्जी अकाउंट बनाकर समर्थन दिखाने के लिए भी प्रशंसकों को फटकारा था।

सलमान के ट्विटर छोड़ देने पर आमिर ने सलमान से कहा है कि वो सोशल साइट्स पर होने वाली बातों को इतनी गंभीरता से ना ले। कोई भी ट्विटर या फेसबुक की बातों से इतना परेशान नहीं होता है।

मिड डे की खबर के मुताबिक आमिर का कहना है कि कुछ लोग सोशल साइट्स को मस्ती का अड्डा समझते हैं तो फिर ऐसे लोगो से वजह से क्यों परेशान हुआ जाए।

नबंर वन पर आमिर ने भी दोहराई सलमान की बात

Aamir to Salman: Don't take social media sites too seriously

सलमान ने ट्वीट कर के कहा था कि वो आमिर और शाहरुख अच्छे दोस्त हैं। इसलिए एक, दो, तीन का कोई मतलब नहीं है। भाड़ में जाए नंबर एक, दो तीन...

इसी तरह की बात आमिर ने भी की है उन्होने कहा कि उनके शाहरुख और सलमान के बीच नबंर एक को लेकर कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। सलमान के पिता ने भी सलमान के ट्विटर छोड़ने की बात पर कहा है कि जो उनके मन में आए वही करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed