'पीके' ने कमाई में एक शुभ आंकड़े को पार किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान की फिल्म 'पीके' ने वर्ल्ड वाइड कमाई का नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस समय फिल्म की वर्ल्ड वाइड कमाई 611 करोड़ रुपए से भी ज्यादा हो चुकी है। किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे बड़ी सफलताओं में से एक है।
फिल्म ने अब तक अपनी लागत का 280 प्रतिशत से भी ज्यादा निकाल चुकी है। वहीं अब वह तीन सौ प्रतिशत के आंकड़े की ओर बढ़ रही है।
इससे पहले भी आमिर खान की ही फिल्म धूम 3 विश्व में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी। इसकी वर्ल्ड वाइड कमाई 542 करोड़ रुपए हैं। लेकिन फिल्म पीके को लेकर बॉक्स ऑफिस जानकारों ने पहले ही कह दिया था कि 'पीके' कई नए रिकार्ड बनाएगी।
वर्ल्ड में 'पीके' के बाद कमाई में है इनका नंबर
पूरे विश्व में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में 'पीके' के बाद आमिर खान की ही फिल्म धूम 3 है। फिल्म ने 542 करोड़ रूपए कमाए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर शाहरुख की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का नंबर आता है, इस फिल्म ने 422 करोड़ की कमाई की है।
वहीं चौथे नंबर पर भी आमिर खान की फिल्म थ्री इडियट्स है, जिसने 395 करोड़ कमाए है। वहीं शाहरूख खान की 'फिल्म हैप्पी न्यू इयर' 383 करोड़ के साथ पांचवे नंबर पर काबिज है। इसके बार नंबर आता है सलमान खान की फिल्म किक का, जिसने 377 करोड़ कमाए। ऋतिक रोशन की कृष 374 करोड़ रुपए कमाने के साथ सांतवें नंबर पर है।