शाहरुख का एक और दुश्मन करण के शो में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर की एक और बात शाहरुख खान को अब और भी ज्यादा निराश्ा कर सकती है। सलमान की करण से बढ़ती नजदीकियों पर तो वह पहले से ही खफा चल रहे हैं।
ऐसे में अब करण ने आमिर खान को भी अपने शो पर बुला लिया है जिसे आमिर ने बड़े ही प्यार से स्वीकार कर लिया है। ये शो 15 दिसंबर की रात को टेलीकास्ट भी हो जाएगा।
गौरतलब है कि करण जौहर शाहरुख खान के बहुत ही अच्छे दोस्त माने जाते हैं लेकिन आजकल वह शाहरुख के दुश्मनों के काफी करीब आ गए हैं। पहले तो उन्होंने अपने शो के पहले ही एपीसोड में सलमान खान को बुला डाला और सलमान ने भी शाहरुख को लेकर कई बातें की।
यहां तक कि उन्होंने शाहरुख की नकल भी शो में उतारी। इस बात का शाहरुख को काफी बुरा भी लगा हालांकि प्रत्यक्ष तौर पर उन्होंने कुछ नहीं कहा लेकिन एक इंटरव्यू में ये जरुर कह डाला कि उनको कॉफी पसंद है पर करण के साथ पीना नहीं। इससे माना जा रहा है कि वह करण से नाराज हो गए हैं।
ये नाराजगी अभी उबाल पर है कि अब दूसरे दुश्मन आमिर को भी करण के शो पर बुला लिया गया है। अब देखना ये होगा कि कहीं आमिर भी तो शाहरुख को लेकर कुछ ऐसी बातें तो नहीं बोल देंगे जो उनको नागवार गुजरे।