कोरोना काल में मदद के लिए बॉलीवुड सितारे किसी भी तरह पीछे नहीं हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स बढ़ चढ़कर मदद कर रहे हैं, इस बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी खबर सामने आई थी कि बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान भी आटे के साथ 15 हजार रुपये बांट रहे हैं। लेकिन अब इस खबर की सच्चाई सामने आ गई है।
आमिर खान ने आटे के साथ बांटे 15 हजार रुपये, जानिए क्या है वायरल खबर की सच्चाई
दरअसल अप्रैल महीने के आखिर में सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट सामने आए थे जिनमें दावा किया जा रहा था कि आमिर खान ने 23 अप्रैल को दिल्ली के एक इलाके में ट्रक भरकर आटे के एक-एक किलो के पैकेट भेजे। वहीं सोशल मीडिया पोस्ट में जो खास बात कही जा रही है कि वो ये कि इन आटे के पैकेट के अंदर 15 हजार रुपये भी छुपे हुए थे।
सोशल मीडिया पर ये पोस्ट खूब वायरल हुए थे। लेकिन अब आमिर खान ने खुद इस बारे में ट्वीट किया है। आमिर खान ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'दोस्तों, मैं वो शख्स नहीं हूं जो आटे में पैसे रखकर बांट रहा है। या तो ये फेक स्टोरी है या फिर रॉबिन हुड अपनी सच्चाई बताना नहीं चाहता। सुरक्षित रहें और सभी को प्यार।'
Guys, I am not the person putting money in wheat bags. Its either a fake story completely, or Robin Hood doesn't want to reveal himself!
Stay safe.
Love.
a.
याद दिला दें कि कोरोना के खिलाफ पूरा बॉलीवुड भी आगे आ गया है। इससे पहले आमिर खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने पुलिस को सलाम किया था और उनके जज्बे और हौसले की तारीफ की थी। इसके साथ ही आमिर ने एक अकाउंट की डिटेल साझा करते हुए सभी को मदद के लिए भी प्रेरित किया था।
— Aamir Khan (@aamir_khan) April 25, 2020
गौरतलब है कि आमिर खान की अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा है। फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर फिल्म के पोस्टर्स सामने आए थे, जिनमें आमिर खान का लुक रिवील किया गया था। इसके अलावा भी फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Aamir Khan (@_aamirkhan) on