फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aamir khan troubles in loosing weight

वजन घटाने में आमिर को आ रही मुश्किलें

Sat, 05 Mar 2016 02:17 PM IST
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 05 Mar 2016 02:17 PM IST
सार

  • किरदार के हिसाब से शरीर ढालने के चक्कर में आमिर ने अपनी अगली फिल्म के लिए 22 से 25 किलो तक वजन बढ़ा लिया।
  • आमिर 50 पार कर चुके हैं और पहलवान का रोल निभाने के लिए उन्होंने पिछले साल कुछ महीनों में अपना वजन 95 किलो कर लिया था।

विज्ञापन
aamir khan troubles in loosing weight
आमिर खान दंगल के सेट पर पतंग उड़ाकर मनोरंजन किया - फोटो : twitter

विस्तार

डॉक्टर हमेशा चेतावनी देते हैं कि 35 की उम्र पार करने के बाद आपको अपने शरीर से खिलवाड़ करने का जोखिम नहीं उठाना चाहिए। मगर किरदार के हिसाब से शरीर ढालने के चक्कर में आमिर ने अपनी अगली फिल्म के लिए 22 से 25 किलो तक वजन बढ़ा लिया।
विज्ञापन


वह फिल्म में पहलवान की भूमिका निभा रहे हैं। सूत्र खबर लाए हैं कि आमिर को अब वजन घटाने में बहुत मुश्किलें आ रही हैं। उनके करीबियों की मानें तो आमिर वजन घटना जितना आसान समझ रहे थे, वह उतना ही कठिन लग रहा है। बीते महीने भर तक देश में रह कर वजन कम करने की कोशिश में नाकाम होने के बाद आमिर के चुपचाप अमेरिका जाने की खबरें हैं।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि आमिर परेशान हैं और उन्हें डर है कि वजन घटाने के चक्कर में सेहत न बिगड़ जाए। अतः उन्होंने जोखिम मोल न लेने का फैसला करते हुए अमेरिकी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सहायता लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमिर 50 पार कर चुके हैं और पहलवान का रोल निभाने के लिए उन्होंने पिछले साल कुछ महीनों में अपना वजन 95 किलो कर लिया था। फिल्म का एक हिस्सा पूरा हो चुका है और अब आमिर को पहलवान के युवा दिनों की शूटिंग करनी है। अतः वजन घटाना है।


आमिर को विश्वास था कि पहले हिस्से की शूटिंग खत्म होने के बाद वह 25 हफ्ते में वजन कम करके पुराने आकार में लौट आएंगे, परंतु मुंबई उनकी कोशिशें नाकाम रहीं। ऐसे में वह अमेरिकी डॉक्टरों की मदद ले रहे हैं। बताया जाता है कि वह पिछले हफ्ते खामोशी से विदेश चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed